Housing Demand: नए घरों की आपूर्ति में गिरावट, लेकिन लग्जरी घरों की जमकर मांग

Housing Demand: नई इकाइयों की आपूर्ति बेंगलुरु और मुंबई में बढ़ी, लेकिन दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर), चेन्नई, हैदराबाद, पुणे, कोलकाता तथा अहमदाबाद में इसमें गिरावट आई।इस दौरान महंगे घरों की मांग में रिकॉऱ्ड बढ़ोतरी हुई है।

Housing Demand:देश के आठ प्रमुख शहरों में उच्च मांग के बावजूद जनवरी-मार्च में आवासीय संपत्तियों की नई इकाइयों की आपूर्ति 15 प्रतिशत गिरकर 69,143 इकाई रह गई। नई इकाइयों की आपूर्ति बेंगलुरु और मुंबई में बढ़ी, लेकिन दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर), चेन्नई, हैदराबाद, पुणे, कोलकाता तथा अहमदाबाद में इसमें गिरावट आई।इस तिमाही (जनवरी-मार्च) में आवासीय संपत्तियों की कुल आपूर्ति में ‘हाई-एंड एंड लग्जरी’ कैटेगरी की हिस्सेदारी 34 प्रतिशत रही। चालू तिमाही में कुल पेशकश में सूचीबद्ध, बड़े तथा क्षेत्रीय रूप से प्रतिष्ठित डेवलपर्स की हिस्सेदारी 38 प्रतिशत से अधिक रही।

housing demand

नए घरों की आपूर्ति पर असर

इस तरह घटी सप्लाई

रियल एस्टेट सलाहकार कुशमैन एंड वेकफील्ड ने आठ प्रमुख शहरों की प्राथमिक (पहली बिक्री) में नई आवासीय संपत्तियों की आपूर्ति से जुड़े आंकड़ों के अनुसार, नई इकाइयों की आपूर्ति बेंगलुरु और मुंबई में बढ़ी, लेकिन दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर), चेन्नई, हैदराबाद, पुणे, कोलकाता तथा अहमदाबाद में इसमें गिरावट आई। आंकड़ों के अनुसार, जनवरी-मार्च 2024 में आवासीय संपत्तियों की नई आपूर्ति एक साल पहले की समान अवधि में 81,167 इकाइयों से घटकर इस साल 69,143 इकाई रह गई।

End of Feed