बिजनेस

नए निवेश से बिहार की इमेज बदलने की तैयारी, इन 4 सेक्टर पर नीतीश का फोकस

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Nov 8, 2023, 09:47 AM IST

Bihar Investors Meet: नीतीश सरकार बिहार की इमेज बदलने की तैयारी कर रही है। सरकार राज्य में आर्थिक वृद्धि और विकास तलाश रही है। कपड़ा और चमड़ा, फूड प्रोसेसिंग, आईटी और ईएसडीएम और सामान्य मैन्यूफैक्चरिंग पर विशेष ध्यान देने के लिए बिहार सरकार ने निवेशकों से चर्चा की।

Image

बिहार सरकार ने आईटी कंपनियों के लिए 15 साल की किराये पर देने के लिए इंडस्ट्रियल शेड बनाए हैं।

Photo : Times Now Digital

Bihar Investors Meet: नीतीश सरकार बिहार की इमेज बदलने की तैयारी कर रही है। सरकार राज्य में आर्थिक वृद्धि और विकास तलाश रही है। कपड़ा और चमड़ा, फूड प्रोसेसिंग, आईटी और ईएसडीएम और सामान्य मैन्यूफैक्चरिंग पर विशेष ध्यान देने के लिए बिहार सरकार ने निवेशकों से चर्चा की। इसके लिए नई दिल्ली में निवेशक मीटिंग का आयोजन किया गया। बिहार सरकार राज्य में इंडस्ट्री को बढ़ावा देने के लिए मार्केट, रॉ मेटेरियल, इंफ्रास्ट्रक्चर और सब्सिडी जैसे फायदे देगी।

इन 4 सेक्टरो को मिलेगी सबसे ज्यादा प्राथमिकता

इस मीटिंग का मुख्य उद्देश्य चार प्रमुख सेक्टर और बिहार में निवेश क्षमता को बढ़ाना था। जिसमें कपड़ा और चमड़ा, फूड प्रोसेसिंग, आईटी और ईएसडीएम और सामान्य मैन्यूफैक्चरिंग शामिल हैं। मीटिंग में उद्योग विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव संदीप पौंड्रिक ने बताया कि सरकार ने आईटी कंपनियों के लिए 15 साल की किराये पर देने के लिए इंडस्ट्रियल शेड बनाए हैं। उनका कहना है कि बिहार के बाजारों में ग्राहको के खरीदने की क्षमता बढ़ी है।

निवेशक मीटिंग में बिहार सरकार में उद्योग मंत्री समीर कुमार महासेठ ने कहा, "बिहार उद्योग राज्य में एक संपन्न औद्योगिक परिदृश्य है। यह इन्वेस्टर मीट के इंडस्ट्री लीडर्स, इन्वेस्टर्स और सरकारी अधिकारियों को एक मंच में लाने का काम करता है। हम व्यापार वृद्धि के लिए अनुकूल माहौल प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं और हमें विश्वास है कि इस मीटिंग से कई लाभकारी साझेदारियां सामने आएंगी।''

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article