महंगाई ने ली अंगड़ाई, जनवरी में 2.75% रही खुदरा मुद्रास्फीति, ब्याज दरों पर जारी रह सकता RBI का स्टे

नई CPI सीरीज के तहत जनवरी 2026 में खुदरा महंगाई दर 2.75% दर्ज की गई। बेस ईयर 2024 पर आधारित यह पहला आंकड़ा है, जो बदलते उपभोग पैटर्न को दर्शाता है और आगे RBI की मौद्रिक नीति व बाजार की दिशा पर असर डाल सकता है।

सांख्यिकी एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय (MoSPI) ने नई Consumer Price Index (CPI) सीरीज के तहत जनवरी 2026 की खुदरा महंगाई दर 2.75% जारी की है। यह पहली बार है जब बेस ईयर 2012 की जगह 2024 को आधार बनाकर महंगाई का आकलन किया गया है। ग्रामीण क्षेत्रों में महंगाई 2.73% जबकि शहरी क्षेत्रों में यह थोड़ा ज्यादा 2.77% दर्ज की गई, जिससे संकेत मिलता है कि महंगाई फिलहाल नियंत्रण में बनी हुई है।

Inflation

बढ़ गई महंगाई

खाद्य और आवास महंगाई में सीमित दबाव

जनवरी के आंकड़ों के अनुसार, Consumer Food Price Index के तहत खाद्य महंगाई राष्ट्रीय स्तर पर 2.13% रही। ग्रामीण क्षेत्रों में फूड इन्फ्लेशन 1.96% और शहरी इलाकों में 2.44% दर्ज हुई। इसी तरह, हाउसिंग इन्फ्लेशन 2.05% रही, जिसमें ग्रामीण इलाकों में 2.39% और शहरी क्षेत्रों में 1.92% की बढ़ोतरी दर्ज की गई। इससे स्पष्ट है कि आवास और खाद्य कीमतों में फिलहाल बड़े दबाव की स्थिति नहीं है।

End of Feed