नेपाल में बाढ़ की तबाही से अरबों का नुकसान, मदद के लिए भारत समेत आगे आए ये देश, जानें कौन क्या दे रहा

Nepal Flood Relief: नेपाल में भीषण बाढ़ से हुए भारी नुकसान से निपटने के लिए सरकार अपने बजट का उपयोग कर रही है। वहीं, भारत, चीन और विश्व बैंक जैसे अंतरराष्ट्रीय सहयोगी भी बड़ी आर्थिक राहत सामग्री भेज रहे हैं।

Nepal Flood Relief : नेपाल में हाल ही में आई भीषण बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है। इस आपदा में सैकड़ों लोगों की जान चली गई है और सड़कें, पुल तथा मकान बह गए हैं। देश को इस नुकसान से उबारने के लिए नेपाल सरकार अपने बजट से पैसा खर्च कर रही है। इसके साथ ही दुनिया के कई देश और बड़ी संस्थाएं भी नेपाल की मदद के लिए आगे आई हैं। काठमांडू पोस्ट के मुताबिक नेपाल के वित्त मंत्रालय के अधिकारी घनश्याम उपाध्याय ने बताया कि सरकार के पास इस साल के बजट में आपदा और राहत काम के लिए पहले से ही 20 अरब रुपये मौजूद हैं। इस पैसे का इस्तेमाल तुरंत राहत सामग्री खरीदने और बचाव कार्य चलाने में किया जा रहा है। हालांकि, नुकसान कितना बड़ा है, इसका सही अंदाजा अभी लगाया जा रहा है। नुकसान का आकलन पूरा होने के बाद ही पता चलेगा कि आगे और कितने पैसे की जरूरत होगी।

Nepal flood relief, emergency aid, Kathmandu disaster management, Nepal Rs 20000 crore flood bill, international assistance

नेपाल में बाढ़ की तबाही: मदद के लिए आगे आए कई देश, राहत काम जारी (तस्वीर-PTI/AP)

विदेशों से मिल रही है नेपाल को बड़ी मदद

नेपाल की इस मुश्किल घड़ी में पड़ोसी और मित्र देश पूरी मदद कर रहे हैं।

End of Feed