Amrapali: राष्ट्रीय भवन निर्माण निगम लिमिटेड यानी एनबीसीसी (इंडिया) लिमिटेड ने बुधवार को बताया कि उसे 10,000 करोड़ रुपए की 5 आम्रपाली परियोजनाओं को विकसित करने के लिए नोएडा ऑथरिटी से मंजूरी मिल गई है। कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में कहा कि नेशनल बिल्डिंग्स कंस्ट्रक्शन कॉरपोरेशन (इंडिया) लिमिटेड ने आम्रपाली की करीब 10,000 करोड़ रुपए की मौजूदा परियोजनाओं को खरीद योग्य FAR के डवलपमेंट के लिए ग्रेटर नोएडा ऑथरिटी की सैद्धांतिक मंजूरी प्राप्त कर ली है।
फिर शुरू होगा Amrapali Projects का काम
ये हैं आम्रपाली की 5 परियोजनाएं
पांच परियोजनाएं सेंचुरियन पार्क, जीएच-05, सेक्टर टेक जोन-IV (ग्रेटर नोएडा), गोल्फ होम्स, जीएच-02, सेक्टर-4 (ग्रेटर नोएडा), लीजर पार्क, जीएच-01, टेक जोन-IV (ग्रेटर नोएडा), लीजर वैली, जीएच-02, टेक जोन-IV (ग्रेटर नोएडा), और ड्रीम वैली, जीएच-09, टेक जोन-IV (ग्रेटर नोएडा) हैं ।
परियोजना शुरू कराने के लिए सुप्रीम कोर्ट ने किया था हस्तक्षेप
दिसंबर 2023 में एनबीसीसी ने पूर्ववर्ती आम्रपाली ग्रुप की कई आवासीय परियोजनाओं में 2900 करोड़ रुपए में 5,000 घरों की बिक्री की घोषणा की। सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार एनबीसीसी (इंडिया) लिमिटेड के जरिये आम्रपाली की अटकी परियोजनाओं को पूरा करने के लिए आम्रपाली रुकी हुई परियोजनाओं निवेश पुनर्निर्माण प्रतिष्ठान (ASPIRE) का गठन किया गया था।
एनबीसीसी के मुताबिक 25 आवास परियोजनाओं में 46,575 अपार्टमेंट थे और उनमें से 8,416 यूनिट्स पर जुलाई 2019 में सुप्रीम कोर्ट के फैसले से पहले ही घर खरीदारों ने कब्जा कर लिया था। प्रोजेक्ट मैनेजमेंट सलाहकार (पीएमसी) के तौर पर एनबीसीसी को पूरा करने का काम मिला। शेष 38,159 यूनिट्स और उन परियोजनाओं में लंबित सामान्य सुविधाएं भी जहां 8,266 करोड़ रुपए की अनुमानित लागत के साथ 8,416 यूनिट्स पहले ही वितरित की जा चुकी थीं।
एनबीसीसी के सीएमडी केपी महादेवस्वामी ने अक्टूबर 2023 में पीटीआई को बताया था कि एनबीसीसी चुनौतियों के बावजूद आम्रपाली परियोजनाओं को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। हम अपने संसाधनों को समर्पित कर रहे हैं ताकि परियोजना के घर खरीदारों के घर के स्वामित्व का सपना पूरा हो सके। हम सभी परियोजनाएं को मार्च 2025 तक पूरा करने की उम्मीद करते हैं।
