Nazara Technologies: नजारा टेक्नोलॉजीज की 2 सहयोगी कंपनियों को GST का नोटिस, 1100 करोड़ का मामला

Nazara Technologies GST Notice: नजारा टेक्नोलॉजीज की दो सहयोगी कंपनियों 1120 करोड़ रुपये का जीएसटी नोटिस मिला है। यह नोटिस 2017-18 से 2022-23 तक की अवधि के लिए हैं।

Nazara Technologies GST Notice:नजारा टेक्नोलॉजीज की दो सहयोगी कंपनियों को लगभग 1,120 करोड़ रुपये की माल एवं सेवा कर (GST) मांग को लेकर नोटिस मिला है।नजारा टेक्नोलॉजीज ने बुधवार को कहा कि ओपनप्ले टेक्नोलॉजीज को 845.72 करोड़ रुपये की देनदारी के लिए जीएसटी नोटिस कोलकाता के महानिदेशक से मिला है। जबकि एक अन्य सहयोगगी कंपनी. हालाप्ले टेक्नोलॉजीज को 274.21 करोड़ रुपये की देनदारी के लिए नोटिस मिला है।दोनों दावे 2017-18 से 2022-23 तक की अवधि के लिए हैं।

nazara technologies

नजारा टेक्नोलॉजीज को जीएसटी नोटिस

क्यों मिला नोटिस

नजारा ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि दोनों सहयोगी कंपनियां आगे की कार्रवाई तय करने के लिए कानूनी और कर सलाहकारों के साथ नोटिस की समीक्षा कर रही हैं।कंपनी ने कहा कि ओपनप्ले टेक्नोलॉजीज. को सीजीएसटी अधिनियम की धारा 74(1) और राज्य जीएसटी अधिनियम, 2017 के तहत जीएसटी आसूचना महानिदेशक, कोलकाता से 16 जुलाई, 2024 को कारण बताओ नोटिस मिला। यह नोटिस 2017-18 से 2022-23 की अवधि के लिए 845.72 करोड़ रुपये की प्रस्तावित देनदारी के लिए मिला है।इसके अलावा, हलाप्ले टेक्नोलॉजीज को केंद्रीय जीएसटी अधिनियम, 2017 के तहत नोटिस मिला है। यह नोटिस इसी अवधि के लिए 274.21 करोड़ रुपये के लिए दिया गया है।

End of Feed