बिजनेस

20 साल में पत्नी बन जाएगी करोड़पति, हर महीने करना होगा ये काम

यदि आप अपनी पत्नी को करोड़पति बनाना चाहते हैं तो हर महीने उनके नाम पर एसआईपी के जरिए किसी अच्छी म्यूचुअल फंड स्कीम में निवेश करते रहें। जितना आप निवेश नहीं करेंगे, उससे अधिक आपको रिटर्न मिल जाएगा।

Image

म्यूचुअल फंड से पत्नी को बनाएं करोड़पति

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • म्यूचुअल फंड से पत्नी को बनाएं करोड़पति
  • हर महीने केवल 10000 रु लगाने होंगे
  • पर म्यूचुअल फंड में जोखिम भी होता है

How To Make Wife Millionaire : भारत में महिलाओं को घर की लक्ष्मी कहा जाता है। माना जाता है कि महिलाएं अपने साथ अच्छा भाग्य लेकर आती हैं। यदि थोड़ी प्लानिंग की जाए तो आप अपने घर की लक्ष्मी यानी पत्नी को खुद भी करोड़पति बना सकते हैं। आपको अपनी पत्नी के लिए हर महीने निवेश करना होगा। निवेश के जरिए कैसे आप अपनी पत्नी को करोड़पति बना सकेंगे, ये आगे जानिए।

ऐसे बनाएं पत्नी को करोड़पति

यदि आप अपनी पत्नी को करोड़पति बनाना चाहते हैं तो आपको उनके नाम से हर महीने निवेश करना होगा। ये निवेश आपको लगातार 20 सालों तक करना होगा। सवाल यह है कि निवेश करें कहां? बताते चलें कि निवेश आपको करना है म्यूचुअल फंड में और वो भी एसआईपी के जरिए।

कितना करना होगा निवेश

अब आपको बताते हैं कि आपको कितने साल तक हर महीने कितना निवेश करना होगा। ग्रो कैलकुलेटर के मुताबिक आप 20 साल तक हर महीने 10000 रु का निवेश करते हैं तो कुल निवेश राशि होगी 24,00,000 रु। कैलकुलेटर के अनुसार आपको रिटर्न मिल सकता है 12 फीसदी सालाना (अनुमानित)। इतने रिटर्न से 20 साल में आपकी रिटर्न राशि हो जाएगी 75.91 लाख रु। यानी 20 साल बाद आपकी निवेश राशि रिटर्न के साथ हो जाएगी 99.91 लाख रु। यानी 20 साल बाद पत्नी को मिलेंगे 99.91 लाख रु। ध्यान रहे कि यहां 12 फीसदी रिटर्न पूरी तरह अनुमानित है। ये कम-ज्यादा हो सकता है।

अगर मिलकर करें निवेश

यदि आप अकेले 10000 रु हर महीने जमा करें तो अच्छी बात है। मगर यदि आपकी पत्नी भी कमाती हैं और वे भी एसआईपी में निवेश करें तो आप जॉइंट म्यूचुअल फंड में मिलकर निवेश कर सकते हैं। इस तरह आप और भी जल्दी 1 करोड़ रु जमा कर सकेंगे। पर बता दें कि निवेश शुरू करने से पहले से ऐसी स्कीम तलाश करें, जिससे लगातार अच्छा रिटर्न मिलने की उम्मीद हो। साथ ही समय-समय पर अपना पोर्टफोलियो भी चेक करते रहें।

डिस्क्लेमर : म्यूचुअल फंड में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article