भारतीय रियल एस्टेट सेक्टर इस समय अपने सबसे बेहतरीन दौर से गुजर रहा है। पिछले कुछ सालों में प्रॉपर्टी में निवेश करने वाले निवेशकों को तगड़ा रिटर्न मिला है। ऐसे में हर निवेशक के मन में एक बड़ा सवाल है कि अब कहां निवेश करें कि बंपर रिटर्न मिले? यानी निवेश के लिए कौन सा शहर बेस्ट होगा? इस सवाल का जवाब हमने देश के दिग्गज रियल एस्टेट एक्सपर्ट और अंतरिक्ष इंडिया के सीएमडी राकेश यादव से जाना। उन्होंने निवेश के लिए दिल्ली-NCR के दो सबसे बड़े रियल एस्टेट जोन- नोएडा और गुरुग्राम और देश की आर्थिक राजधानी मुंबई (MMR) को प्राथमिकता दी। आइए जानते हैं कि इन तीनों रियल्टी हब में आपको कहां निवेश करना चाहिए?
रियल एस्टेट में निवेश
नोएडा और ग्रेटर नोएडा किन निवेशकों के लिए बेस्ट?
एक्सपर्ट के मुताबिक, अगर आप अगले 5 से 7 सालों में अपने पैसे को दोगुना करना है, तो नोएडा और ग्रेटर नोएडा इस समय पूरे देश में सबसे शानदार विकल्प है। यहां नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर) के तेजी से होते विकास और यमुना एक्सप्रेसवे व नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे की बेहतरीन कनेक्टिविटी ने जमीन और फ्लैट्स के दामों में जबरदस्त उछाल लाएगाहै। चौड़ी सड़कें और व्यवस्थित ग्रीन बेल्ट्स और बेहतरीन लाइफस्टाइल के चलते सेक्टर 150, सेक्टर 137 और ग्रेटर यमुना एक्सप्रेसवे प्रमुख हॉटस्पॉट बने हुए हैं।
गुरुग्राम किन निवेशकों लिए बेस्ट?
राकेश यादव कहते हैं कि अगर आप हर महीने मोटी रेंटल इनकम कमाना चाहते हैं तो आपके लिए गुरुग्राम (गुड़गांव) से बेहतर पूरे नेशनल कैपिटल रीजन (NCR) में कोई दूसरा विकल्प नहीं है। यहां फॉर्च्यून 500 कंपनियों और बड़े-बड़े कॉर्पोरेट टेक हब्स की मौजूदगी के कारण देश-विदेश के हाई-पेड प्रोफेशनल्स का एक बड़ा वर्ग रहता है, जो प्रीमियम और गेटेड लक्जरी सोसाइटीज के लिए भारी-भरकम किराया देने को तैयार रहता है। द्वारका एक्सप्रेसवे के पूरी तरह चालू होने और साइबर सिटी व गोल्फ कोर्स रोड एक्सटेंशन जैसे इलाकों के लगातार विस्तार ने इस मार्केट में लिक्विडिटी और डिमांड को हमेशा टॉप पर बनाए रखा है, जिससे यहां का रेंटल यील्ड सबसे बेस्ट है।
मुंबई (MMR) किन निवेशकों के लिए बेस्ट?
रियल एस्टेट एक्सपर्ट मुकेश कुमार के अनुसार, अगर आप मोटा पैसा निवेश कर लंबी अवधि में वेल्थ क्रिएशन करना चाहते हैं तो मुंबई आपके लिए बेस्ट है। मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक (MTHL), कोस्टल रोड प्रोजेक्ट और मेट्रो नेटवर्क के विस्तार जैसे मेगा इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स के दम पर वडाला, चेम्बूर, नवी मुंबई (पनवेल/उल्वे) और वर्ली या BKC जैसे अल्ट्रा-लग्जरी इलाकों में आपका निवेश हमेशा के लिए सुरक्षित रहता है, जो इसे वेल्थ प्रिजर्वेशन के लिए भारत का सबसे सुरक्षित निवेश बाजार बनाता है। साथ ही लंबी अवधि में आपको शानदार रिटर्न देगा।
