शेयर बाजार का सुपरस्टार Multibagger Stock! 6 महीने में पैसा डबल, 1 महीने 30% भागा

अक्सर हमारी आंखों के सामने ही कुछ शेयर मल्टीबैगर बन जाते हैं और हम देखते रहते हैं। इस साल भले ही शेयर बाजार के हालात निराशाजनक रहे हैं। लेकिन, इस शेयर ने 6 महीने में पैसा डबल किया है।

Share Market में पिछले 6 महीने बेहद निराशाजनक रहे हैं। Nifty और Sensex जैसे बेंचमार्क इंडेक्स 6 महीने के टाइमफ्रेम पर 6 से 7 फीसदी लुढ़क गए हैं। इस दौर में भी ये शेयर ताबड़तोड़ भाग रहा है। पिछले 6 महीने में इस शेयर ने निवेशकों के पैसे को डबल कर दिया है। इसके साथ ही पिछले 1 महीने में ये शेयर 30 फीसदी चढ़ चुका है। 5 साल पहले, यानी 16 जुलाई 2021 को यह शेयर महज 2.59 रुपये का था, जो करीब 8,176.65% के उछाल के साथ अब 212 रुपये पर ट्रेड कर रहा है। यानी 5 साल पहले का 1 लाख रुपये का निवेश आज 82 लाख के करीब हो चुका है।

Multibagger Stock

लगातार भाग रहा क्यूपिड का शेयर

अभी क्यों ट्रेंड में है शेयर?

Cupid Ltd लगातार अपने शेयर में जोरदार तेजी की वजह से लगातार चर्चा में है। लेकिन, इसके साथ ही एक और बड़ी वजह है। हाल में ही कंपनी ने एक एक्सचेंज फाइलिंग में बताया है कि कंपनी को BSE पर लिस्टिंग कंपनियों की कैटेगरी में ग्रुप 'बी' से ग्रुप 'ए' में शामिल कर लिया है। कंपनी की प्रतिष्ठा के लिहाज से यह एक बड़ा बदलाव है। क्योंकि, कॉरपोरेट गवर्नेंस, नियामकीय अनुपालन और कारोबार के अनुशासित संचालन की कसौटियों पर खरा उतरने वाली कंपनियों को ही A ग्रुप में जगह मिलती है।

End of Feed