बिजनेस

Multibagger Pharma Stock: 5 साल में 325% रिटर्न देने वाली ये फार्मा कंपनी सुर्खियों में, जानें क्या है वजह

Sudarshan Pharma Industries ने H2 FY25 में शानदार वित्तीय प्रदर्शन दिखाते हुए 43% मुनाफा और 19% बिक्री में वृद्धि दर्ज की है। कंपनी ने 5 वर्षों में 325% का मल्टीबैगर रिटर्न दिया है और अब API रिसेलिंग और मेडिसिन एक्सपोर्ट के जरिए मुनाफे को और बढ़ाने की दिशा में काम कर रही है।

Image

Sudarshan Pharma का रिटर्न देख हर कोई हैरान

Photo : iStock

Sudarshan Pharma : फार्मा क्षेत्र की स्मॉलकैप कंपनी Sudarshan Pharma Industries एक बार फिर चर्चा में है। कंपनी ने शुक्रवार को अपनी H2 FY25 और पूरे वित्त वर्ष के वित्तीय परिणाम घोषित किए। इसके बाद सोमवार को ट्रेडिंग सेशन में इस मल्टीबैगर स्टॉक पर निवेशकों की नजरें बनी रहेंगी। Sudarshan Pharma ने H2 FY25 में ₹277 करोड़ की नेट सेल्स दर्ज की, जो पिछले वर्ष की तुलना में 19 फीसदी ज्यादा रही। नेट प्रॉफिट में भी 43 फीसदी की छलांग लगाकर कंपनी ने ₹7 करोड़ का लाभ दर्ज किया। वहीं, पूरे FY25 में कंपनी की नेट सेल्स ₹505 करोड़ और नेट प्रॉफिट ₹16 करोड़ तक पहुंच गया, जो क्रमशः 9 फीसदी और 45 फीसदी की सालाना ग्रोथ है।

API रिसेलिंग और मेडिसिन एक्सपोर्ट पर फोकस

कंपनी ने बताया कि वह भारत में API (Active Pharmaceutical Ingredients) की रिसेलिंग से मार्जिन बढ़ाने और मेडिसिन के एक्सपोर्ट को बढ़ावा देने पर काम कर रही है। इसके चलते EBITDA मार्जिन में खासा सुधार हुआ है।

फार्मा सेक्टर में भारत की बढ़ती हिस्सेदारी

भारत, अमेरिका के 40 फीसदी जनरल दवाओं की जरूरत पूरी करता है और UK की 25 फीसदी दवाएं सप्लाई करता है। भारत वैश्विक वैक्सीन मांग का 60 फीसदी और दुनिया भर की दवाओं का 20 फीसदी उत्पादन करता है। Sudarshan Pharma इस तेजी से बढ़ते बाजार में अपने कदम मजबूत कर रही है।

डिस्क्लेमर : यहां शेयर बाजार में निवेश की सलाह नहीं दी गई है। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article