Apollo Micro Systems Stock: DRDO से मिला ऑर्डर, अपोलो माइक्रो सिस्टम के शेयर में 5% की तेजी

Apollo Micro Systems Stock: अपोलो माइक्रो सिस्टम के शेयर में आज 5.5% की तेजी आई जब कंपनी ने DRDO, एक PSU और एक प्राइवेट कंपनी से 7.52 करोड़ रु के ऑर्डर मिलने की घोषणा की। इसके साथ ही कंपनी को DRDO और एक PSU से 11.48 करोड़ रु के ऑर्डर के लिए सबसे कम बोलीदाता घोषित किया गया है। मार्च 2025 तिमाही में कंपनी का स्टैंडअलोन रेवेन्यू साल-दर-साल 19.44% बढ़कर 161.76 करोड़ रु पहुंच गया। पिछले पांच वर्षों में इस मल्टीबैगर डिफेंस स्टॉक ने 2,008% का शानदार रिटर्न दिया है, जो इसे निवेशकों के लिए एक आकर्षक विकल्प बनाता है।

Apollo Micro Systems Stock: मल्टीबैगर स्मॉल-कैप डिफेंस स्टॉक Apollo Micro Systems के शेयरों में मंगलवार, 15 अप्रैल को 5% से ज्यादा की तेजी देखी गई। यह उछाल उस वक्त आया जब कंपनी ने DRDO और अन्य सार्वजनिक व निजी कंपनियों से 7.52 करोड़ रु के ऑर्डर मिलने और 11.48 करोड़ रु के टेंडर में लोवेस्ट बिडर बनने की जानकारी दी। कंपनी ने अपने एक्सचेंज फाइलिंग में कहा, "हमें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि कंपनी को DRDO, एक सार्वजनिक क्षेत्र की इकाई और एक निजी कंपनी से ₹7.52 करोड़ के ऑर्डर मिले हैं। इसके साथ ही कंपनी DRDO और एक PSU के ₹11.48 करोड़ के ऑर्डर के लिए सबसे कम बोलीदाता घोषित की गई है।"

Apollo Micro Systems share price

Apollo Micro Systems share price

रेवन्यू में 19.44% की सालाना बढ़ोतरी

Apollo Micro Systems ने मार्च 2025 तिमाही (Q4) का बिजनेस अपडेट भी जारी किया है, जिसमें स्टैंडअलोन रेवेन्यू ₹161.76 करोड़ रहा, जो पिछले साल की तुलना में 19.44% की ग्रोथ दिखाता है। आज के कारोबारी दिन में स्टॉक ने 115 रुपये पर ओपनिंग की और 119 रुपये तक पहुंचते हुए 5.5% की तेजी दर्ज की। इस तेजी के साथ, इस डिफेंस स्टॉक ने पिछले एक साल में 10.29% का रिटर्न दिया है। वहीं पिछले 5 साल में 2,008% का जबरदस्त उछाल दिखाया है। यह इसे एक मल्टीबैगर स्टॉक बनाता है।

End of Feed