Multibagger Upper Circuit Stock : शेयर बाजार में एक छोटा-सा शेयर इन दिनों धमाल माचए हुए है। 21 अगस्त को करीब ₹6.45 पर कारोबार कर रहा Chandrima Mercantiles Share 1 सितंबर को बढ़कर ₹14.83 तक पहुंच गया। यानी सिर्फ 8 कारोबारी दिनों में शेयर ने करीब 130% का रिटर्न दिया है। इस दौरान शेयर में लगातार अपर सर्किट देखने को मिला। 21 अगस्त से अब तक शेयर की कीमत करीब 2.3 गुना हो चुकी है।
लगातार भाग रहा शेयर
शेयर की इस तेजी को सिर्फ सर्किट और रिटर्न के नजरिए से देखना पूरी तस्वीर नहीं है। कंपनी के फाइनेंशियल्स में पिछले कुछ वर्षों में लगातार मजबूती है। सेल्स और प्रॉफिट ग्रोथ भी जबरदस्त है। हालांकि, सबकुछ जितना हसीन दिखता है, उतना है नहीं। क्योंकि, जब वैल्यूएशन, कैश फ्लो और शेयर होल्डिंग पैटर्न को देखते हैं, तो कुछ अलग ही कहानी नजर आती है।
8 दिन में ₹1 लाख के बने ₹2.30 लाख
21 अगस्त को Chandrima Mercantiles का शेयर करीब ₹6.45 पर था। 1 सितंबर को यह बढ़कर ₹14.83 तक पहुंच गया। यानी इस दौरान शेयर करीब ₹8.38 ऊपर चढ़ा और करीब 129.9% का रिटर्न दिया। यानी 21 अगस्त को किसी निवेशक ने इस शेयर में ₹1 लाख लगाए होते तो 1 सितंबर के भाव पर उसकी वैल्यू करीब ₹2.30 लाख होती। कंपनी का करंट मार्केट कैप ₹494 करोड़ है। वहीं, शेयर का 52-वीक लो करीब ₹3.27 है, जबकि मौजूदा भाव इसका 52-वीक हाई पर है।
BSE ने पूछा क्यों भागा शेयर?
शेयर में इस तेज मूवमेंट के बीच BSE ने कंपनी से जब सफाई मांगी, तो 27 अगस्त, 2026 को दिए कंपनी ने अपने जवाब में कहा कि उसके पास ऐसी कोई प्राइस सेंसिटिव या मटेरियल इन्फॉर्मेशन नहीं है, जिससे शेयर प्राइस में आई तेजी के पीछे जोड़ा जा सके। इसके साथ कंपनी ने BSE को यह भी बताया कि कंपनी ने SEBI के नियमों के तहत सभी जरूरी रेगुलेशन का पालन करते हुए समय-समय पर डिस्क्लोजर दिए हैं।
सेल्स और प्रॉफिट में बड़ा उछाल
Chandrima Mercantiles के हालिया वित्तीय नतीजों से पता चलता है कि कंपनी लगातार ग्रोथ कर रही है। FY25 में कंपनी की सेल्स करीब ₹29.19 करोड़ थी, जो FY26 में बढ़कर ₹77.54 करोड़ हो गई। यानी एक साल में रेवेन्यू में काफी तेज बढ़ोतरी हुई। इसी अवधि में नेट प्रॉफिट करीब ₹0.73 करोड़ से बढ़कर ₹4 करोड़ हो गया। कंपनी के आंकड़ों के मुताबिक 10 साल की कंपाउंड सेल्स ग्रोथ करीब 75% और प्रॉफिट ग्रोथ करीब 82% रही है।
वैल्यूएशन बजा रहा खतरे की घंटी
जब कंपनी का वैल्यूएशन को देखते हैं, तो इस शेयर की कहानी में जोखिम वाला हिस्सा शुरू होता है। क्योंकि, ₹14.83 के भाव पर वैल्यूएशन वैल्युएशन काफी हाई है। अगर इंडस्ट्री से कंपेयर करें, तो इसका PE करीब 200x है, जबकि इंडस्ट्री का औसत PE 23.47x है। इसके अलावा
कंपनी की बुक वैल्यू करीब ₹3.02 है, जबकि शेयर ₹14.83 पर कारोबार कर रहा है। यानी स्टॉक बुक वैल्यू से करीब 4.9 गुना ऊपर है।
बैलेंस शीट में असंतुलन
कंपनी ने जो बैलेंस शीट दिखाई है, उसमें कंपनी पर कर्ज बहुत मामूली है। लेकिन वर्किंग कैपिटल की तस्वीर चौंकाने वाली है। कंपनी के वर्किंग कैपिटल डेज करीब 455 दिन हो गए हैं, जो पहले करीब 416 दिन थे। मोटे तौर पर कंपनी प्रॉफिट में है, लेकिन कैश फ्लो बड़ा रेड फ्लैग है। क्योंकि,
FY25 में कंपनी का ऑपरेशन से कैश फ्लो करीब -₹38.26 करोड़ था, जो FY26 में घटकर -₹57.51 करोड़ हो गया। यानी कंपनी के खातों में तो प्रॉफिट दिख रहा है। लेकिन, कोर बिजनेस से कैश जेनरेट नहीं कर पा रही है।
शेयर होल्डिंग में अजीब पैटर्न
कंपनी का शेयर होल्डिंंग पैटर्न अजीब है। कहने को तो यह 100% शेयर होल्डिंंग पब्लिक है। लेकिन, यह किसी व्यक्ति की जगह दर्जनों प्राइवेट कंपनियों के पास है और ज्यादातर कंपनियों के पास 4.73% हिस्सेदारी है। जून 2026 तक सिर्फ Parnit Ventures Private Limited की हिस्सेदारी 7.88% और Plastomatic Packaging Private Limited की 5.30% थी। इसके अलावा कई अन्य entities करीब 4.73% हिस्सेदारी के साथ मौजूद थीं।
क्या करती है कंपनी?
Chandrima Mercantiles Ltd एक ट्रेडिंग कंपनी है। इसका मुख्य कारोबार कृषि उपज की ट्रेडिंग से जुड़ा है। कंपनी की बिजनेस प्रोफाइल में टेक्स्टटाइल, गोल्ड, सिल्वर, ज्वेलरी और बुलियन जैसे प्रोडक्ट की ट्रेडिंग का भी उल्लेख है। कंपनी ने अपनी 44th Annual General Meeting 17 सितंबर 2026 को आयोजित करने की जानकारी दी है। AGM notice के मुताबिक remote e-voting 14 सितंबर से 16 सितंबर 2026 तक रहेगी। फिलहाल कंपनी की तरफ से ऐसा कोई प्राइस सेंसिटिव इवेंट की घोषणा नहीं की है, जिसका सीधा असर शेयर पर आए।
डिस्क्लेमर: TIMES NOW नवभारत किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ या कमोडिटी में निवेश की सलाह नहीं देता है। यहां पर केवल जानकारी दी गई है। निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें।
