Reliance To Raise Fund: रिलायंस इंडस्ट्रीज देश की सबसे अधिक मार्केट कैपिटल वाली कंपनी है, जिसके चेयरमैन मुकेश अंबानी हैं। रिलायंस फंड जुटाने की योजना बना रही है। कंपनी ने एक एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि अगले सप्ताह होने वाली बोर्ड बैठक में फंड जुटाने के प्रस्ताव पर विचार किया जाएगा। यह बैठक 25 अप्रैल को होगी, जिसमें जनवरी से मार्च 2025 (Q4FY 2025) की तिमाही नतीजों को मंजूरी दी जाएगी। इसके साथ ही बोर्ड लिस्टेड, सिक्योर्ड/अन-सिक्योर्ड, रिडीमेबल नॉन-कंवर्टिबल डिबेंचर (NCD) के जरिए प्राइवेट प्लेसमेंट के आधार पर फंड जुटाने पर विचार करेगा।
ये भी पढ़ें -
कितना फंड जुटाएगी रिलायंस
रिलायंस ने डिबेंचर के जरिए फंड जुटाई जाने वाली राशि का खुलासा नहीं किया है। कंपनी अगले हफ्ते इस मामले में और जानकारी साझा कर सकती है। इसके अलावा, बोर्ड 31 मार्च, 2025 को समाप्त हुए वित्तीय वर्ष के लिए इक्विटी शेयरों पर डिविडेंड की सिफारिश भी कर सकता है।
यदि डिविडेंड की घोषणा होती है, तो यह FY2025 के लिए इंटरिम डिविडेंड होगा। कंपनी ने हालिया फाइलिंग में रिकॉर्ड डेट का उल्लेख नहीं किया।
पिछले साल जारी किए थे बोनस शेयर
यदि रिलायंस डिविडेंड का ऐलान करती है, तो यह अक्टूबर 2024 में बोनस इश्यू के बाद पहला ऐसा कॉरपोरेट एक्शन होगा। रिलायंस ने 1:1 के अनुपात में बोनस शेयर जारी किए थे, यानी प्रत्येक 10 रुपये के फेस वैल्यू वाले के शेयर के लिए एक अतिरिक्त 10 रुपये फेस वैल्यू वाला शेयर दिया था।
2024 में रिलायंस इंडस्ट्रीज ने बोनस जारी करने से ठीक पहले प्रत्येक शेयर पर 10 रुपये का डिविडेंड दिया था। 2023 में, आरआईएल ने 9 रुपये का डिविडेंड दिया था।
डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर डिविडेंड स्टॉक की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
