Reliance Results: मुकेश अंबानी छोटे बेटे से हुए खुश! दे दी अनंत को रिलायंस में ये नई जिम्मेदारी

Reliance Industries leadership update: मुकेश अंबानी ने अपने छोटे बेटे अनंत अंबानी को रिलायंस इंडस्ट्रीज में बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है।अनंत को कंपनी के बोर्ड में एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर के रूप में नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति 1 मई 2025 से प्रभावी होगी और इसे अंबानी परिवार की उत्तराधिकार योजना का महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

KEY HIGHLIGHTS
  • सुनियोजित उत्तराधिकार रणनीति का हिस्सा
  • अनंत अंबानी को रिलायंस इंडस्ट्रीज का एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर
  • 1 मई 2025 से अपनी भूमिका संभालेंगे

Mukesh Ambani younger son Anant responsibility: रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने अपने तीनों बच्चों के बीच कारोबार का बंटवारा 2022 में कर दिया था। आरआईएल की 45वें वार्षिक आम सभा (AGM) में बताया गया था कि बेटी ईशा को रीटेल, बड़े बेटे आकाश अंबानी को टेलिकॉम जबकि एनर्जी बिजनस छोटे बेटे अनंत अंबानी को सौंप दिया है। आरआईएल चेयरमैन ने इस दौरान अनंत अंबानी की काफी तारीफ भी की थी। अब साल 2025 में चौथी तिमाही के नतीजों को जारी करते हुए रिलायंस इंडस्ट्रीज के निदेशक मंडल ने शुक्रवार को अनंत अंबानी को 1 मई, 2025 से शुरू होने वाले पांच साल के कार्यकाल के लिए कंपनी का एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर नियुक्त किया। अंबानी परिवार के सबसे युवा अनंत वर्तमान में गैर-कार्यकारी निदेशक के रूप में काम कर रहे हैं। यह कदम अंबानी परिवार की उत्तराधिकार योजना के हिस्से के रूप में उठाया गया है।

Anant Ambani new role, Anant Ambani Net Worth, Anant Ambani Reliance appointment

अगला कदम: अनंत बने एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर

मुकेश अंबानी की अगुवाई वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) ने शुक्रवार शाम को जनवरी-मार्च 2025 की तिमाही के नतीजे जारी किए। कंपनी ने एक नया इतिहास रच दिया है। RIL भारत की पहली कंपनी बन गई है जिसकी कुल इक्विटी ₹10 लाख करोड़ से अधिक हो गई है।

End of Feed