बिजनेस

Reliance Results: मुकेश अंबानी छोटे बेटे से हुए खुश! दे दी अनंत को रिलायंस में ये नई जिम्मेदारी

Reliance Industries leadership update: मुकेश अंबानी ने अपने छोटे बेटे अनंत अंबानी को रिलायंस इंडस्ट्रीज में बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है।अनंत को कंपनी के बोर्ड में एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर के रूप में नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति 1 मई 2025 से प्रभावी होगी और इसे अंबानी परिवार की उत्तराधिकार योजना का महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Image

अगला कदम: अनंत बने एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल
KEY HIGHLIGHTS
  • सुनियोजित उत्तराधिकार रणनीति का हिस्सा
  • अनंत अंबानी को रिलायंस इंडस्ट्रीज का एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर
  • 1 मई 2025 से अपनी भूमिका संभालेंगे

Mukesh Ambani younger son Anant responsibility: रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने अपने तीनों बच्चों के बीच कारोबार का बंटवारा 2022 में कर दिया था। आरआईएल की 45वें वार्षिक आम सभा (AGM) में बताया गया था कि बेटी ईशा को रीटेल, बड़े बेटे आकाश अंबानी को टेलिकॉम जबकि एनर्जी बिजनस छोटे बेटे अनंत अंबानी को सौंप दिया है। आरआईएल चेयरमैन ने इस दौरान अनंत अंबानी की काफी तारीफ भी की थी। अब साल 2025 में चौथी तिमाही के नतीजों को जारी करते हुए रिलायंस इंडस्ट्रीज के निदेशक मंडल ने शुक्रवार को अनंत अंबानी को 1 मई, 2025 से शुरू होने वाले पांच साल के कार्यकाल के लिए कंपनी का एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर नियुक्त किया। अंबानी परिवार के सबसे युवा अनंत वर्तमान में गैर-कार्यकारी निदेशक के रूप में काम कर रहे हैं। यह कदम अंबानी परिवार की उत्तराधिकार योजना के हिस्से के रूप में उठाया गया है।

मुकेश अंबानी की अगुवाई वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) ने शुक्रवार शाम को जनवरी-मार्च 2025 की तिमाही के नतीजे जारी किए। कंपनी ने एक नया इतिहास रच दिया है। RIL भारत की पहली कंपनी बन गई है जिसकी कुल इक्विटी ₹10 लाख करोड़ से अधिक हो गई है।

डिजिटल सर्विस से मजबूत मुनाफा, सब्सक्राइबर बेस में इजाफा

चेयरमैन मुकेश अंबानी ने बताया कि रिलायंस की डिजिटल सेवाओं ने रिकॉर्ड राजस्व और मुनाफा दर्ज किया है। “यूज़र एंगेजमेंट और बेहतर सब्सक्राइबर मिक्स ने कमाई को बढ़ावा दिया।” RIL के बोर्ड ने ₹25,000 करोड़ तक की राशि जुटाने को मंजूरी दी है। यह रकम लिस्टेड, सिक्योर्ड या अनसिक्योर्ड, नॉन-कन्वर्टिबल डिबेंचर्स के ज़रिए प्राइवेट प्लेसमेंट के तहत एक या अधिक किश्तों में जुटाई जाएगी।

नई अधिग्रहण डील: Kandla GHA Transmission Limited

कंपनी ने Kandla GHA Transmission Limited (KGTL) का 100% अधिग्रहण कर लिया है, जिसकी कीमत ₹20 करोड़ है। यह अधिग्रहण रिलायंस को गुजरात के कांडला क्षेत्र में ग्रीन हाइड्रोजन/अमोनिया उत्पादन के लिए पावर सप्लाई की ट्रांसमिशन व्यवस्था स्थापित करने में मदद करेगा।

Q4 FY25 के नतीजे और डिविडेंड घोषणा

  • ग्रॉस रेवेन्यू: ₹2,88,138 करोड़ (8.8% YoY वृद्धि)
  • नेट प्रॉफिट: ₹22,611 करोड़ (6.4% YoY वृद्धि)
  • EBITDA: ₹48,737 करोड़ (3.6% YoY वृद्धि)
  • डिविडेंड: ₹5.50 प्रति शेयर (55% का कैश डिविडेंड) — यह बोनस इश्यू के बाद पहला डिविडेंड है।

डिस्क्लेमर : यहां शेयर बाजार में निवेश की सलाह नहीं दी गई है। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article