बिजनेस

अंबानी ने बता दिया अपना सीक्रेट प्लान, लोन बाजार में आएगा 'भूकंप'

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 22, 2023, 03:44 PM IST

Mukesh Ambani on JIO FINANCIAL SERVICES: रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर मुकेश अंबानी ने कहा है कि जियो फाइनेंशियल सर्विसेज (JFS) को अलग करने का काम ट्रैक पर है। इसके लिए जरूरी एप्रूवल लिए जा रहे हैं।

Image

मुकेश अंबानी

Photo : BCCL

Mukesh Ambani on JIO FINANCIAL SERVICES: रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर मुकेश अंबानी ने कहा है कि जियो फाइनेंशियल सर्विसेज (JFS) को अलग करने का काम ट्रैक पर है। इसके लिए जरूरी एप्रूवल लिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कंपनी इंडिया में फाइनेंशियल इनक्लूजन में मदद करेगी। फाइनेंशियल इनक्लूजन का मतलब आबादी के उस हिस्से को बैंकिंग सेवाओं के दायरे में लाना है, जो अभी इनसे दूर है। RIL के फाइनेंशियल रिजल्ट्स की रिलीज में अंबानी ने ये बातें कही हैं।

ये क्षेत्रों में करने का प्लान

अंबानी ने कहा कि जियो फाइनेंशियल सर्विसेज इंडिया में फाइनेंशियल इनक्लूजन को बढ़ाने की मजबूत स्थिति में है। रिलायंस ने अक्टूबर 2022 में कहा था कि वह अपने फाइनेंशियल सर्विसेज बिजनेस-रिलायंस स्ट्रेटेजिक इनवेस्टमेंट्स को अलग करेगी। इसे Jio Financial Services नाम दिया जाएगा। यह कंपनी मुख्य रूप से एनबीएफसी मार्केट और क्रेडिट मार्केट सेगमेंट में ऑपरेट करती है। इसने इंश्योरेंस, डिजिटल पेमेंट और एसेट मैनेजमेंट वर्टिकल्स में उतरने का प्लान बनाया है।

इनके लीडरशिप में होगा काम

रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरधारकों को हर एक शेयर पर जियो फाइनेंशियल सर्विसेज का एक शेयर मिलेगा। बैंकर केवी कामत इसके नॉन-एग्जिक्यूटिव चेयरमैन होंगे। हितेश सेठिया जियो फाइनेशियल सर्विसेज के नए सीईओ और एमडी होंगे। वह आईसीआईसीआई बैंक में सीनियर पॉजिशन पर रह चुके हैं। ईशा अंबानी को कंपनी का नॉन-एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर नियुक्त किया गया है। हाल में State Bank of India (SBI) के चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर पद से इस्तीफा देने वाले चरनजीत सिंह अटरा को जियो फाइनेंशियल सर्विसेज का चीफ ऑपरेटिंग अफसर नियुक्त किया गया है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article