बिजनेस

मुकेश अंबानी के रिटेल वेंचर पर 4967 करोड़ का होगा निवेश,अबू धाबी की कंपनी से हुई डील

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Oct 7, 2023, 10:31 AM IST

Reliance Retail-ADIA Deal: रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) की सब्सिडयरी रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड को विदेश से निवेश मिला है। अबू धाबी इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी (ADIA) की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी 4966.80 करोड़ रुपये का निवेश करेगी।

Image

ADIA मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस रिटेल में 0.59 प्रतिशत की हिस्सेदारी खरीदेगी।

Photo : iStock

Reliance Retail-ADIA Deal: रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) की सब्सिडयरी रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड को विदेश से निवेश मिला है। अबू धाबी इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी (ADIA) की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी 4966.80 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। इसके जरिए ADIA मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस रिटेल में 0.59 प्रतिशत की हिस्सेदारी खरीदेगी।

यह निवेश से रिलायंस रिटेल की प्री-मनी इक्विटी वैल्यू 8.38 लाख करोड़ रुपये पर पहुंचती है, जिससे ये देश में इक्विटी वैल्यू के हिसाब से टॉप 4 कंपनियों में से एक बनती है। इस डील में मॉर्गन स्टेनली ने रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड के वित्तीय सलाहकार के रूप में काम किया।

ईशा अंबानी हैं डायरेक्टर

रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड की कार्यकारी निदेशक ईशा अंबानी ने के मुताबिक वह रिलायंस रिटेल में एक निवेशक के तौर पर एडीआईए के लगातार समर्थन से बेहद खुश हैं और उनके साथ अपने संबंधों को और गहरा करने में खुशी हो रही है। बता दें कि रिलायंस रिटेल किराना, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, फैशन और लाइफस्टाइल के अलावा फार्मा जैसी श्रेणियों में 18,500 से अधिक स्टोर और डिजिटल कॉमर्स प्लेटफॉर्म का संचालन करती है।

रिलायंस की रिटेल फर्म जियोमार्ट के धोनी बने एंबेसडर

रिलायंस की रिटेल फर्म जियोमार्ट ने भारतीय क्रिकेट आइकन महेंद्र सिंह धोनी को अपना ब्रांड एंबेसडर बनाया है। धोनी 45 सेकंड के एक विज्ञापन में नजर आएंगे। इसके अलावा, जियोमार्ट ने अपने त्योहारी अभियान को जियोउत्सव, सेलिब्रेशन ऑफ इंडिया के नाम से री-ब्रांड किया है, यह आठ अक्टूबर, 2023 से लाइव होगा। रिलायंस की रिटेल फर्म जियोमार्ट ने भारतीय क्रिकेट आइकन महेंद्र सिंह धोनी को अपना ब्रांड एंबेसडर बनाया है। धोनी 45 सेकंड की एक विज्ञापन फिल्म में नजर आएंगे। इसके अलावा, जियोमार्ट ने अपने त्योहारी अभियान को जियोउत्सव, सेलिब्रेशन ऑफ इंडिया के नाम से री-ब्रांड किया है, यह आठ अक्टूबर, 2023 को लाइव होगा।

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article