बिजनेस

Reliance-Adani Deal:पहली बार अंबानी-अडानी में हुई डील, जानें किस बिजनेस में आए साथ?

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Mar 29, 2024, 09:10 AM IST

Reliance-Adani Deal: मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज ने गौतम अडानी की कंपनी अडानी पावर में 26 फीसदी हिस्सेदारी खरीदी है। रिलायंस इंडस्ट्रीज ने संयंत्र की 500 मेगावाट बिजली का खुद इस्तेमाल (कैप्टिव यूज) करने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।

Image

Reliance-Adani Deal:पहली बार अंबानी-अडानी में हुई डील, जानें किस बिजनेस में आए साथ?

Reliance-Adani Deal: मुकेश अंबानी और गौतम अडानी की कंपनियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा रहती है। लेकिन दोनों दिग्गज प्रतिद्वंदी के बीच बड़ी डील हुई है। पहली बार अंबानी और अडानी दोनों एक साथ आए हैं। मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज ने गौतम अडानी की कंपनी अडानी पावर में 26 फीसदी हिस्सेदारी खरीदी है। रिलायंस ने मध्य प्रदेश में एक पावर प्रोजेक्ट में अडानी पावर में 26 फीसदी हिस्सेदारी खरीदी है।

50 करोड़ रुपये के इक्विटी शेयर खरीदेगी

रिलायंस इंडस्ट्रीज ने संयंत्र की 500 मेगावाट बिजली का खुद इस्तेमाल (कैप्टिव यूज) करने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। दोनों कंपनियों ने शेयर बाजार में दी गई सूचना में कहा कि रिलायंस, अडानी पावर लिमिटेड की पूर्ण स्वामित्व वाली सब्सिडी कंपनी महान एनर्जेन लिमिटेड में 10 रुपये अंकित मूल्य (50 करोड़ रुपये) के पांच करोड़ इक्विटी शेयर खरीदेगी और निजी उपयोग के लिए 500 मेगावाट उत्पादन क्षमता का उपयोग करेगी।

अडानी पावर की सहायक कंपनी है महान एनर्जेन लिमिटेड

अडानी पावर ने फाइलिंग में कहा कि अडानी पावर लिमिटेड (एपीएल) की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी महान एनर्जी लिमिटेड (एमईएल) ने कैप्टिव यूजर के तहत रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड ( आरआईएल ) के साथ 500 मेगावाट के लिए इलेक्ट्रीसिटी रूल, 2005 के तहत परिभाषित नीति 20 साल का दीर्घकालिक बिजली खरीद समझौता (पीपीए) किया है। एमईएल (MEL) के थर्मल पावर प्लांट की 600 मेगावाट क्षमता की एक इकाई, इसकी कुल परिचालन और 2,800 मेगावाट की आगामी क्षमता में से, इस उद्देश्य के लिए कैप्टिव इकाई के रूप में नामित की जाएगी।

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article