Muhurat Trading Time 2023: दिवाली पर वैसे तो शेयर बाजार (Stock Market) बंद रहता है। मगर शाम को एक घंटे के लिए शेयर बाजार मुहूर्त ट्रेडिंग (Muhurat Trading) के लिए खुलता है। आज दिवाली के अलावा रविवार भी है, मगर इसके बावजूद शाम को एक घंटे के लिए स्पेशल ट्रेडिंग के लिए शेयर बाजार खुलेगा, जिसे मुहूर्त ट्रेडिंग कहा जाता है। बीएसई (BSE) और एनएसई (NSE) आज 12 नवंबर को एक घंटे के लिए खुलेंगे।
मुहूर्त ट्रेडिंग की टाइमिंग
कितनी देर के लिए होगी ट्रेडिंग
प्रत्येक एक्सचेंज के अलग-अलग सर्कुलर के मुताबिक मुहूर्त ट्रेडिंग सेशन विंडो आज शाम 6 बजे से शाम 7.15 बजे तक खुली रहेगी। मगर इसमें 15 मिनट का प्री-मार्केट सेशन शामिल है। यानी आज शआम 6.15 बजे से 7.15 तक एक घंटे के लिए शेयर बाजार में सामान्य तरीके से कारोबार होगा।
किस साल कितनी आई निफ्टी में तेजी
- 2022 : 0.88%
- 2021 : 0.5%
- 2020 : 0.47%
- 2019 : 0.37%
- 2018 : 0.7%
क्या है मुहूर्त ट्रेडिंग
मुहूर्त ट्रेडिंग भारत में हर साल दिवाली पर स्टॉक एक्सचेंजों द्वारा आयोजित जाने वाला एक घंटे का प्रतीकात्मक सेशन होता है क्योंकि यह दिन शेयरों में निवेश करने के लिए शुभ माना जाता है। दरअसल ऐसी मान्यता है कि ये दिन लाभदायक है क्योंकि दिवाली को "कुछ भी नया शुरू करने का आदर्श समय" माना जाता है और कहा जाता है कि निवेशकों को इस सत्र के दौरान ट्रेड से पूरे वर्ष लाभ होता है।
7.25 बजे पर सेटल होंगे ट्रेड
ऐसा माना जाता है कि 'मुहूर्त' या शुभ समय के दौरान ट्रेड करने से समृद्धि और फाइनेंशियल ग्रोथ होती है। इस तरह हर साल दिवाली पर, रेगुलर मार्केट बंद होने के बावजूद, एक घंटे के लिए ट्रेडिंग विंडो खोली जाती है। ध्यान रहे कि किसी भी बदलाव को एडजस्ट करने के लिए ट्रेड मोडिफिकेशन शाम 7:25 बजे तक उपलब्ध रहेगा।
डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर मुहूर्त ट्रेडिंग की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
