Mufin Green Finance: एक प्रमुख NBFC (नॉन-बैंकिंग फाइनेंस कंपनी), Mufin Green Finance के शेयरों में गुरुवार, 13 फरवरी को 5% की बढ़त देखने को मिली। कंपनी के शेयर ₹82.31 पर खुले, जो पिछले बंद से 81.30 रुपये से 1% अधिक था। शेयर में 80.26 रुपये के इन्ट्रा-डे लो से 83.73 रुपये हाई लेवल तक बढ़त देखने को मिली। जो 80.26 रुपये से 5% अधिक था। इस प्रकार, Mufin Green Finance ने अपने इन्ट्रा-डे लो से शानदार वापसी की है।
52-सप्ताह का उच्चतम और न्यूनतम स्तर
Mufin Green Finance के शेयर ने पिछले साल फरवरी में ₹250.45 का 52-सप्ताह का उच्चतम स्तर छुआ था। वहीं, पिछले साल दिसंबर में इसका 52-सप्ताह का न्यूनतम स्तर ₹76.82 था। हालांकि, हाल के महीनों में कंपनी का प्रदर्शन बेहतर रहा है, जबकि व्यापक बाजार में कमजोरी देखी गई है।
Mufin Green Finance Q3 परिणाम
Mufin Green Finance ने 12 फरवरी, 2025 को अपने दिसंबर तिमाही (Q3 FY2025) के परिणामों की घोषणा की। कंपनी ने इस तिमाही में ₹5.85 करोड़ का शुद्ध लाभ अर्जित किया, जो पिछले वर्ष की इसी तिमाही में ₹4.55 करोड़ से 28% अधिक था। कंपनी की संचालन से प्राप्त राजस्व में 79% की वृद्धि हुई और यह ₹48.57 करोड़ रहा, जो पिछले वर्ष की तिमाही में ₹27.10 करोड़ था। कंपनी ने तिमाही आधार पर भी वृद्धि देखी, जहां शुद्ध लाभ में 3% और संचालन से प्राप्त राजस्व में 5% का इज़ाफा हुआ।
Mufin Green Finance ने दिसंबर 2023 में अपनी लेंडिंग क्षमता को बढ़ाने के लिए फंड जुटाए थे। कंपनी ने ₹105.19 करोड़ का फंड जुटाया था, जिसमें से अब तक ₹82.27 करोड़ का उपयोग किया जा चुका है।
डिस्क्लेमर : यहां शेयर बाजार में निवेश की सलाह नहीं दी गई है। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
