बिजनेस

लखटकिया हुआ MRF, बना भारत का पहला शेयर, 35 हजार को बना दिया 1 करोड़

MRF Hits Rs 1 Lakh Level: बीएसई पर ही 3 अगस्त 2021 को एमआरएफ का शेयर 483.35 रु पर था। 1 लाख रु तक पहुंचने में कंपनी के शेयर ने 20588.94 फीसदी रिटर्न दिया। यानी निवेशकों का पैसा करीब 206 गुना से अधिक कर दिया।

Image

एमआरएफ ने 1 लाख रुपये के स्तर को छुआ

KEY HIGHLIGHTS
  • MRF के शेयर ने छुआ 1 लाख का स्तर
  • ऐसा करने वाला भारत का पहला शेयर
  • 35000 को बनाया 1 करोड़

MRF Hits Rs 1 Lakh Level: एमआरएफ (MRF) भारत का सबसे महंगा शेयर है। ये भारत का पहला शेयर भी बन गया है, जिसने 1 लाख रु का स्तर छुआ हो। आज मंगलवार को बीएसई (BSE) पर करीब सवा 11 बजे एमआरएफ का शेयर 1060.30 रु या 1.07 फीसदी की तेजी के साथ 1,00,000 रु पर है। अभी तक के कारोबार में आज एमआरएफ का शेयर 1,00,300 रु तक गया है। कंपनी की मार्केट कैपिटल इस समय 42,411 करोड़ रु है।

35 हजार रु लगाने वाले बने करोड़पति

बीएसई पर ही 3 अगस्त 2021 को एमआरएफ का शेयर 483.35 रु पर था। 1 लाख रु तक पहुंचने में कंपनी के शेयर ने 20588.94 फीसदी रिटर्न दिया। यानी निवेशकों का पैसा करीब 206 गुना से अधिक कर दिया। इतने रिटर्न के आधार पर जिसने भी 483 रु के रेट पर एमआरएफ के शेयरों में सिर्फ 35000 रु लगाए होंगे, उनकी वैल्यू आज 1 करोड़ रु के करीब होगी।

बाकी अवधियों का रिटर्न

  • 5 दिन में एमआरएफ का शेयर करीब 3 फीसदी चढ़ा है
  • एक महीने में इसने 3.2 फीसदी फायदा कराया है
  • 6 महीनों में शेयर का रिटर्न करीब 10 फीसदी रहा है
  • 2023 में अब तक इसने 13.5 फीसदी फायदा कराया है
  • शेयर का 1 साल का रिटर्न करीब 46 फीसदी रहा है
  • 5 सालों में इसने 32.5 फीसदी रिटर्न दिया है

क्या है कंपनी का बिजनेस

मद्रास रबर फैक्ट्री, जिसे एमआरएफ के नाम से जाना जाता है, एक भारतीय बहुराष्ट्रीय टायर मैन्युफैक्चरिंग कंपनी है और भारत में टायरों की सबसे बड़ी मैन्युफैक्चरिंग कंपनी है। इसका हेडक्वार्टर चेन्नई, तमिलनाडु, भारत में है। कंपनी टायर, ट्रेड, ट्यूब और कन्वेयर बेल्ट, पेंट और खिलौने सहित रबर प्रोडक्ट बनाती है।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर शेयर के रिटर्न की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article