मदर डेयरी ने घटाए अपने प्रोडक्ट्स के दाम, इस तारीख से ग्राहकों को मिलेगा फायदा

Mother Dairy Milk Price Cut: मदर डेयरी ने अपने प्रोडक्ट्स की कीमतों कटौती की घोषणा की है। यह कदम सरकार द्वारा जीएसटी में की गई कटौती का सीधा लाभ उपभोक्ताओं तक पहुंचाने के लिए लिया गया है। कंपनी का उद्देश्य सस्ते दामों पर बेहतर गुणवत्ता वाला दूध उपलब्ध कराना है, जिससे ग्राहकों को राहत मिलेगी।

Mother Dairy Milk Price Cut: मदर डेयरी ने दूध (UHT Tetra Pack) के दामों में 2 रुपये प्रति लीटर की कटौती का ऐलान किया है। यह फैसला कंपनी ने हाल ही में सरकार द्वारा जीएसटी (गुड्स एंड सर्विस टैक्स) में की गई कटौती का सीधा लाभ उपभोक्ताओं तक पहुंचाने के मकसद से लिया है। मदर डेयरी ने न केवल दूध के दामों में कमी की घोषणा की है, बल्कि अपने अन्य उत्पादों की कीमतों में भी कमी करने का निर्णय किया है। इससे उपभोक्ताओं को अच्छे गुणवत्ता वाले डेयरी उत्पाद सस्ते दामों पर उपलब्ध होंगे।

Mother Dairy, milk price cut, GST reduction, milk product price reduction

मदर डेयरी का दूध सस्ता हुआ।

मदर डेयरी ने केवल दूध ही नहीं बल्कि दही, छाछ, पनीर जैसे अन्य डेयरी प्रोडक्ट्स की कीमतों में भी कुछ हद तक कमी की संभावना जताई है। कंपनी ने संकेत दिया है कि वह अपने सभी उत्पादों की प्राइसिंग को नए टैक्स ढांचे के अनुसार पुनः मूल्यांकन कर रही है। इसका मकसद उपभोक्ताओं को बेहतर कीमतों पर गुणवत्ता प्रोडक्ट उपलब्ध कराना है। जल्द ही इन उत्पादों की कीमतों में भी गिरावट देखी जा सकती है, जिससे ग्राहक लाभान्वित होंगे।

End of Feed