बिजनेस

Post Office की कमाल की यह ​सेविंग स्कीम, ₹1,00,000 के निवेश पर पाएं 44,995 रुपये का गारंटीड रिटर्न, जानें डिटेल

भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा रेपो रेट में कटौती के बाद बैंकों ने एफडी पर ब्याज घटाया है। आप इस घाटे की भरपाई पोस्ट ऑफिस की सेविंग स्कीम से कर सकते हैं। आपको एफडी के मुकाबले पोस्ट ऑफिस टीडी स्कीम पर अभी भी ज्यादा ब्याज मिल रहा है।

Image

पोस्ट ऑफिस एफडी (Istock)

Post Office TD: पिछले 1.5 सालों से निवेशकों को म्यूचुअल फंड SIP में उम्मीद के मुताबिक रिटर्न नहीं मिला है। कई म्यूचुअल फंड स्कीम ने निवेशकों को नुकसान भी दिया है। इसके चलते निवेशक एक बार फिर फिक्स रिटर्न की ओर रुख कर रहे हैं। इसके चलते बैंक एफडी, पीपीएफ, आरडी, सुकन्या समृद्धि, पोस्ट ऑफिस टीडी (FD, PPF, RD, Sukanya Samriddhi, Post Office TD Scheme) आदि में निवेश बढ़ा है। अगर आप भी अपने निवेश पर कोई जोखिम नहीं लेना चाहते हैं तो हम आपको पोस्ट ऑफिस की एक कमाल की स्कीम के बारे में बता रहे हैं। स्कीम का नाम टाइम डिपॉजिट स्कीम है। इस स्की में आप 1, 2, 3 और 5 साल के निवेश कर सकते हैं। आइए हम आपको बताते हैं कि कैसे इस स्कीम में आप ₹100000 निवेश कर 5 साल बाद 44,995 रुपये का गारंटीड रिटर्न प्राप्त कर सकते हैं।

अभी कितना मिल रहा ब्याज

  • 1 वर्षीय टीडी खाता: ब्याज दर - 6.9%
  • 2 वर्षीय टीडी खाता: ब्याज दर - 7.0%
  • 3 वर्षीय टीडी खाता: ब्याज दर - 7.1%
  • 5 वर्षीय टीडी खाता: ब्याज दर - 7.5%

100000 लाख निवेश पर फिक्स 44,995 रुपये का रिटर्न

अगर आप पोस्ट ऑफिस की टीडी स्कीम में 1 लाख रुपये का निवेश 5 साल के लिए करेंगे तो आपको 7.5% की दर से ब्याज मिलेगा। इस तरह आपको मैच्योरिटी पर कुल 1,44,995 रुपये मिलेंगे। इसमें 44,995 रुपये का ब्याज होगा। हम अपनी सुविधा के अनुसार 1 साल, 2 साल या 3 साल के लिए भी निवेश कर सकते हैं।

बैंक एफडी से ज्यादा रिटर्न

निवेश की बात करें तो ज्यादातर लोग अपना पैसा बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) में लगाना पसंद करते हैं। हालांकि, बैंक FD की ब्याज दरों में कमी के कारण, कई निवेशक अब डाकघर की योजनाओं की ओर रुख कर रहे हैं। ये योजनाएं सरकारी गारंटी के साथ ज्यादा ब्याज दर और कई अन्य लाभ प्रदान करती हैं।

इस स्कीम की की मुख्य विशेषताएं

  • 1000 रुपये से भी इस स्कीम में निवेश की शुरुआत कर सकते हैं।
  • आप आसानी से अपने नजदीकी डाकघर में जाकर निवेश शुरू कर सकते हैं।
  • ये योजनाएं छोटे बच्चों से लेकर वरिष्ठ नागरिकों तक, सभी के लिए उपलब्ध हैं।
Alok Kumr
आलोक कुमार author

आलोक कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एसोसिएट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इलेक्ट्रॉनिक, डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 17 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव रखने वाले आलोक ने अपने पत्रकारिता करियर में कई प्रमुख कॉर्पोरेट इवेंट्स और चर्चित स्टोरीज कवर की हैं। वह बिजनेस, बैंकिंग, शेयर मार्केट और पर्सनल फाइनेंस पर गहरी समझ रखते हैं और जटिल वित्तीय जानकारियों को सरल, स्पष्ट और पाठक-केंद्रित तरीके से प्रस्तुत करने में माहिर हैं। अब तक आलोक ने लगभग 18,000 स्टोरीज लिखी हैं। उनकी लेखन शैली भरोसेमंद, विश्लेषणात्मक और व्यावहारिक जानकारी देने वाली होती है।

और पढ़ें
End of Article