बिजनेस

Monthly Unemployment Rate: भारत में पहली बार मंथली अनएम्प्लॉयमेंट दर जारी, इस साल अप्रैल में इतने लोग रहे बेरोजगार

April 2025 Monthly Unemployment Rate: देश में पहली बार मासिक आधार पर बेरोजगारी दर जारी की गई। इस साल अप्रैल में 5.1 प्रतिशत बेरोजगारी रही। सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय ने वास्तविक समय में देश में नौकरियों के लिए पात्र लोगों में बेरोजगार लोगों के अनुपात की निगरानी के प्रयासों के तहत पहला मासिक आवधिक श्रम बल सर्वे (PLFS) जारी किया।

Image

पहली बार जारी हुआ मंथली बेरोजगारी दर

Photo : iStock

Monthly Unemployment Rate, अप्रैल अनएम्प्लोय्मेंट : भारत सरकार के सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय ने अप्रैल 2025 के लिए पहली मासिक बेरोजगारी दर जारी की है। मासिक आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण (PLFS) के तहत यह आंकड़े गुरुवार को प्रकाशित किए गए। पहले ये आंकड़े सिर्फ तिमाही और वार्षिक रूप में ही जारी होते थे।

अप्रैल में कुल बेरोजगारी दर 5.1%

  • अप्रैल 2025 के दौरान देश की कुल बेरोजगारी दर 5.1% रही।
  • पुरुषों में यह दर 5.2%
  • महिलाओं में यह दर 5.0% दर्ज की गई।

युवा वर्ग में बेरोजगारी अधिक

  • 15-29 आयु वर्ग के लोगों में बेरोजगारी दर 13.8% रही।
  • शहरी क्षेत्रों में यह दर 17.2% और
  • ग्रामीण क्षेत्रों में 12.3% रही।

महिला युवाओं में अनएम्प्लोय्मेंट स्थिति

  • 15-29 आयु वर्ग की महिलाओं में बेरोजगारी दर 14.4% रही।
  • शहरी क्षेत्रों में यह 23.7%
  • ग्रामीण क्षेत्रों में 10.7% रही।

पुरुष अनएम्प्लोय्मेंट युवाओं की स्थिति

  • 15-29 आयु वर्ग के पुरुषों की बेरोजगारी दर 13.6% रही।
  • शहरी क्षेत्रों में 15%
  • ग्रामीण क्षेत्रों में 13% दर्ज की गई।

श्रम बल भागीदारी दर (LFPR)

  • अप्रैल 2025 में 15 वर्ष और उससे अधिक आयु के लोगों की LFPR 55.6% रही।
  • ग्रामीण क्षेत्रों में 58.0%
  • शहरी क्षेत्रों में 50.7%

पुरुषों में अनएम्प्लोय्मेंट :-

  • ग्रामीण: 79.0%
  • शहरी: 75.3%

महिलाओं में अनएम्प्लोय्मेंट :-

ग्रामीण: 38.2%

श्रमिक जनसंख्या अनुपात (WPR) यानी कार्यरत जनसंख्या का अनुपात

  • ग्रामीण क्षेत्रों में: 55.4%
  • शहरी क्षेत्रों में: 47.4%
  • राष्ट्रीय स्तर पर: 52.8%

महिलाओं में WPR:

  • ग्रामीण: 36.8%
  • शहरी: 23.5%
  • समग्र महिला WPR: 32.5%

अप्रैल अनएम्प्लोय्मेंट नमूना सर्वे की जानकारी

जनवरी 2025 से PLFS सर्वेक्षण की नमूना पद्धति में सुधार किया गया है।

अप्रैल 2025 में:-

  • कुल 7,511 प्रथम चरण नमूनाकरण इकाइयों का सर्वे
  • 89,434 परिवारों से आंकड़े लिए गए
  • ग्रामीण: 49,323
  • शहरी: 40,111

कुल 3,80,838 व्यक्तियों का सर्वे

  • ग्रामीण: 2,17,483
  • शहरी: 1,63,355

उन्नत कवरेज के साथ उच्च आवृत्ति वाले श्रम बल संकेतकों की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए, जनवरी 2025 से PLFS की नमूना पद्धति में सुधार किया गया है। (इनपुट भाषा)

वर्ग दर (%)
कुल 5.1
पुरुष 5.2
महिलाएं 5.0

युवा वर्ग (15-29 वर्ष) में बेरोजगारी दर

क्षेत्र दर (%)
कुल 13.8
शहरी 17.2
ग्रामीण 12.3
Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article