सरकारी कर्मचारियों को बोनस का तोहफा,अब DA के ऐलान का नंबर,आज कैबिनेट मीटिंग

7th Pay Commission, Bonus Announces, DA Hike Soon: केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में DA बढ़ोतरी का फैसला हो सकता है। इसके तहत सरकारी कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते (DA) में 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी हो सकती है। अगर ऐसा होता है तो महंगाई भत्ता 42 फीसदी से बढ़कर 46 फीसदी हो जाएगा। डीए 1 जुलाई, 2023 से लागू होगा।

7th Pay Commission, Bonus Announces, DA Hike Soon:वित्त मंत्रालय ने मंगलवार को केंद्र सरकार के अराजपत्रित कर्मचारियों को 2022-23 के लिए 7,000 रुपये के बोनस देने का ऐलान कर दिया है। यह बोनस उन कर्मचारियों को दिया जाएगा, जो किसी प्रोडक्टिविटी लिंक्ड बोनस योजना का लाभ नहीं ले रहे हैं। इस फैसले का फायदा केंद्र सरकार के समूह ‘सी’ और समूह ‘बी’ के सभी अराजपत्रित कर्मचारियों को मिलेगा। तदर्थ बोनस का फायदा केंद्रीय अर्धसैनिक बलों और सशस्त्र बलों के पात्र कर्मचारियों को भी मिलेगा। बोनस के बाद अब लंबे समय से DA का इंतजार कर रहे कर्मचारियों को खुशखबरी मिल सकती है। केंद्रीय मंत्रिमंडल की आज होने वाले बैठक में DA बढ़ोतरी के ऐलान की संभावना है।

da hike, bonus, 7th pay commission

दिवाली से पहले तोहफा

बोनस के बाद DA का इंतजार

आज होने वाली केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में DA बढ़ोतरी का फैसला हो सकता है। इसके तहत सरकारी कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते (DA) में 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी हो सकती है। अगर ऐसा होता है तो महंगाई भत्ता 42 फीसदी से बढ़कर 46 फीसदी हो जाएगा। डीए 1 जुलाई, 2023 से लागू होगी। जो कि नवंबर महीने की सैलरी में मिलने की संभावना है। डीए में बढ़ोतरी से 47 लाख कर्मचारियों और 68 लाख पेंशनभोगियों को फायदा मिलने की उम्मीद है। महंगाई को देखते हुए सरकार महंगाई भत्ते में दो बार बढ़ाया जाता है। इस बढ़ोती का फायदा पेंशनभोगियों को भी मिलेगा।

End of Feed