बिजनेस

Mirae Asset Mutual Fund: भारत का पहला इलेक्ट्रिक व्हीकल ETF लांच, जानें क्या है खासियत और कितना करना होगा निवेश

Mirae Asset Mutual Fund: भारत का पहला इलेक्ट्रिक व्हीकल (ईवी) एक्सचेंज-ट्रेडेड फंड (ईटीएफ) लॉन्च किया गया है। मिराए एसेट निफ्टी ईवी और न्यू एज ऑटोमोटिव ईटीएफ का सब्सक्रिप्शन 24 जून को खुलेगा और 5 जुलाई को बंद होगा।

Image

देश का पहला ईवी ईटीएफ लांच

Mirae Asset Mutual Fund:मिराए एसेट इन्वेस्टमेंट मैनेजर्स (इंडिया) की ओर से गुरुवार को भारत का पहला इलेक्ट्रिक व्हीकल (ईवी) एक्सचेंज-ट्रेडेड फंड (ईटीएफ) लॉन्च किया गया। इस फंड का पूरा फोकस ईवी और नए जमाने की ऑटो कंपनियों पर होगा। मिराए द्वारा ये फंड ऐसे समय पर लॉन्च किया गया है, जब पिछले महीने नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) ने ईवी कंपनियों पर फोकस करते हुए एक नया इंडेक्स लॉन्च किया है। मिराए एसेट निफ्टी ईवी और न्यू एज ऑटोमोटिव ईटीएफ का सब्सक्रिप्शन 24 जून को खुलेगा और 5 जुलाई को बंद होगा।

कितना करना होगा निवेश

इस एनएफओ में न्यूनतम 5,000 रुपये का निवेश करना होगा। इसके बाद एक रुपये के मल्टीपल में निवेश किया जा सकता है।मिराए एसेट इन्वेस्टमेंट मैनेजर्स (इंडिया) के वाइस प्रेसिडेंट और सीईओ स्वरूप आनंद मोहंती ने कहा कि इस ईटीएफ के जरिए हमारा उद्देश्य निवेशकों को मोबिलिटी के भविष्य में निवेश करने का एक यूनिक अवसर देना है।उन्होंने आगे कहा कि इस ईटीएफ के जरिए हमारा लक्ष्य निवेशकों की पूंजी बढ़ाना और ऑटोमोटिव सेक्टर में हो रहे बदलावों को सपोर्ट करना है।

कहां होगा निवेश

इस फंड के जरिए सेक्टर की सभी मार्केट कैप वाली इलेक्ट्रिक व्हीकल, हाइब्रिड व्हीकल और बैटरी मैन्युफैक्चरिंग कंपनियों में निवेश किया जाएगा। साथ ही फ्यूचर की ऑटोमोबाइल टेक्नोलॉजी जैसे फ्यूल सेल और ऑटोनोमस व्हीकल कंपनियों में भी निवेश किया जाएगा। मिराए एसेट इन्वेस्टमेंट मैनेजर्स (इंडिया) के ईटीएफ प्रोडक्ट्स हेड ने बताया कि इस ईटीएफ में ईवी और नई ऑटोमोटिव टेक्नोलॉजी की उन सभी कंपनियों में निवेश किया जाएगा, जो सेक्टर में बदलाव लेकर आ रही हैं। हाल ही में एनएसई द्वारा निफ्टी ईवी एंड न्यू एज ऑटोमोटिव इंडेक्स लॉन्च किया था।

Prashant Srivastav
प्रशांत श्रीवास्तवauthor

करीब 17 साल से पत्रकारिता जगत से जुड़ा हुआ हूं। और इस दौरान मीडिया की सभी विधाओं यानी टेलीविजन, प्रिंट, मैगजीन, डिजिटल और बिजनेस पत्रकारिता में काम करने का मौका मिला। इस समय Timesnowhindi.com में टीम लीड के रुप में बिजनेस, ऑटो, यूटीलिटी, टेक सेक्शन में अपना योगदान दे रहा हूं। करियर का पहला ब्रेक हैदराबाद स्थित मीडिया संस्थान ईटीवी से टेलीविजन के जरिए हुआ। यहां पर टेलीविजन पत्रकारिता की बारीकियों को समझने का मौका मिला। और उसके बाद अगला पड़ाव दिल्ली स्थित दैनिक भास्कर समूह का बिजनेस भास्कर रहा। यहां से बिजनेस पत्रकारिता में कदम रखा। और यह सफर वित्त मंत्रालय की रिपोर्टिंग से लेकर बैंकिंग, इंश्योरेंस, ऑटो, एफएमसीजी, एमएमएमई, टेलीकॉम सेक्टर की ग्राउंड रिपोर्ट से लेकर कॉरपोरेट जगत की खबरें और इकोनॉमी से जुड़ी खबरों से गुजरते हुए अमर उजाला, मनी भास्कर वेबसाइट से होकर आउटलुक मैगजीन पहुंचा। यहां पर पॉलिटिकल खबरों को करने का मौका मिला। आउटलुक में रहते हुए भाजपा और कांग्रेस पार्टी को भी कवर किया। इस दौरान दिल्ली दंगों पर ग्राउंड रिपोर्ट से लेकर सीएए आंदोलन, किसान आंदोलन और कृषि जगत, वाइल्ड लाइफ से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्ट भी करने का मौका मिला। करियर के इस सफर में 2014 लोक सभा चुनाव, 2019 लोक सभा चुनाव, इसके अलावा उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव, राजस्थान विधान सभा, मध्य प्रदेश विधान सभा चुनाव की ग्राउंड रिपोर्ट भी की। पिछले 16 साल से केंद्रीय बजट की बारीकियों को समझकर उसे आम भाषा में लोगों तक पहुंचाने का भी प्रयास किया है। 17 साल के करियर में करीब 10 साल डिजिटल मीडिया का अनुभव रहा है। पिछले 3 साल से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। पत्रकारिता का ककहरा माखन लाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से सीखा है।

और पढ़ें
End of Article