ET NOW स्वदेश के ‘Gems of Maharashtra’ कार्यक्रम में कौशल, रोजगार, उद्यमिता और नवाचार मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा ने प्रगतिशील राज्य के भविष्य की रूपरेखा पेश की
टाइम्स नेटवर्क के हिंदी बिज़नेस न्यूज चैनल ET NOW स्वदेश ने ‘Gems of Maharashtra’ का पहला संस्करण आयोजित किया, जो राज्य की रियल एस्टेट, ईवी मैन्युफैक्चरिंग, नई तकनीक, हॉस्पिटैलिटी और अन्य कई सेक्टर में उल्लेखनीय प्रगति का कार्यक्रम था। इस कार्यक्रम ने मुंबई की आर्थिक रूपरेखा को आकार देने वाले प्रमुख योगदानकर्ताओं को 31 श्रेणियों में सम्मानित किया और क्षेत्र की विकास संभावनाओं पर विचार-विमर्श के लिए एक मंच प्रदान किया।

ET NOW स्वदेश का ‘Gems of Maharashtra’ कार्यक्रम।
टाइम्स नेटवर्क के हिंदी बिज़नेस न्यूज चैनल ET NOW स्वदेश ने ‘Gems of Maharashtra’ का पहला संस्करण आयोजित किया, जो राज्य की रियल एस्टेट, ईवी मैन्युफैक्चरिंग, नई तकनीक, हॉस्पिटैलिटी और अन्य कई सेक्टर में उल्लेखनीय प्रगति का कार्यक्रम था। इस कार्यक्रम ने मुंबई की आर्थिक रूपरेखा को आकार देने वाले प्रमुख योगदानकर्ताओं को 31 श्रेणियों में सम्मानित किया और क्षेत्र की विकास संभावनाओं पर विचार-विमर्श के लिए एक मंच प्रदान किया।
ET NOW स्वदेश के ‘Gems of Maharashtra’ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए महाराष्ट्र सरकार के कौशल, रोजगार, उद्यमिता और नवाचार मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा ने कहा, “भारत को कभी ‘सोने की चिड़िया’ कहा जाता था। यह उपाधि बाहरी संपत्ति के कारण नहीं, बल्कि हमारे लोगों की अदम्य भावना के कारण मिली थी। आज, 100 करोड़ से अधिक नागरिकों के देश में अगर सिर्फ एक लाख लोग ही स्टार्टअप्स से जुड़े हैं, तो यह पर्याप्त नहीं है। हर भारतीय को उद्यमिता अपनानी चाहिए। यह अब विकल्प नहीं, बल्कि अनिवार्यता है। महाराष्ट्र एक परिवर्तन के मुहाने पर खड़ा है। आने वाले 15 दिनों में हम एक क्रांतिकारी नवाचार नीति (Innovation Policy) लॉन्च करने जा रहे हैं। साथ ही, 100 एकड़ में एक 'इनवेशन सिटी' बनाई जा रही है। जिसमें 14 इमारतें होंगी, प्रत्येक अर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), फार्मास्युटिकल्स और ऑटोमोबाइल जैसे प्रमुख क्षेत्रों के लिए होगी।”
उन्होंने आगे कहा, “हम एक स्टार्टअप एजुकेशन प्रोग्राम शुरू कर रहे हैं, जिसके अंतर्गत मार्च 2026 तक 1 लाख छात्रों को प्रशिक्षित किया जाएगा। हमारा उद्देश्य सिर्फ स्टार्टअप्स की चर्चा करना नहीं, बल्कि उन्हें फलने-फूलने देना है। हम 1,000 दिनों का मार्गदर्शन, कम ब्याज दर पर वर्किंग कैपिटल लोन और इंडस्ट्री लीडर्स का समर्थन प्रदान करेंगे। हमारा लक्ष्य महाराष्ट्र के हर कोने यहां तक कि गांवों में भी 27,000 स्टार्टअप्स को बढ़ावा देना है। महिलाओं के लिए हमने 'अहिल्याबाई होल्कर योजना' शुरू की है और उनके लिए औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (ITIs) का निर्माण किया जा रहा है। साथ ही, हमारी आगामी 'नई नवाचार नीति' में महिला स्टार्टअप्स के लिए विशेष प्रोत्साहन और सहयोग अवश्य शामिल होगा। ‘Gems of Maharashtra’ कार्यक्रम में रियल एस्टेट, वेलनेस, खेल, शिक्षा, तकनीक सहित कई क्षेत्रों के दिग्गजों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का समापन मुख्य अतिथि मंगल प्रभात लोढ़ा ने एक स्मारक कॉफी टेबल बुक के विमोचन के साथ किया। इस सफल आयोजन ने न केवल महाराष्ट्र के कई क्षेत्रों को मान्यता दी, बल्कि सहयोग को बढ़ावा देने और राज्य की प्रगति में योगदान देने के लिए ET NOW स्वदेश की प्रतिबद्धता को भी रेखांकित किया।
ET NOW स्वदेश के ‘Gems of Maharashtra’ कार्यक्रम में सम्मानित होने वाले लोग रियल एस्टेट, स्वास्थ्य, खेल, शिक्षा, प्रौद्योगिकी और अन्य क्षेत्रों से थे। इस कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उनकी उपलब्धियों और योगदान का जश्न मनाया गया। जानें इन विजेताओं में कौन-कौन शामिल थे।
Sr. No. | Category | Winner | Company |
1 | Excellence In Jewellery Manufacturing | Manoj Jha & Poonam Jha | Kamakhya Jewels Ltd. |
2 | Excellence In Textile Speciality Chemicals | Dr Aneel Kashi Murarka | Mirachem Industriies |
3 | Excellence In Higher Education | Raman Preet | Pune Institute of Business Management |
4 | Excellence In Change Maker In Human Empowerment | Sanjay Kalika Mishra | Apex Group |
5 | Excellence In Financial Services | Sachin Bamgude | Apnarupee Fin India Pvt. Ltd. |
6 | Excellence In Scientific Wellness & Nutraceutical Innovation | Dr. S. Kumar | APPROPRIATE DIET THERAPY |
7 | Excellence In Consultancy to Emerging Start-ups & SME's | Hardik Khatri | APT Global Fincon Pvt. Ltd. |
8 | Excellence In Event Management | Siddhesh P | BrandSmith United |
9 | Excellence In Sports | Gopal Dash Baghel | Council of College Sports Premier League in India |
10 | Excellence In Education | Sanjay D. Patil | D. Y. Patil Education Society, Deemed to be University, Kolhapur |
11 | Excellence In Hospitality & Real Estate | Jimmy Mistry | Della Resorts & Adventure |
12 | Excellence In Architecture | Ar. Swapnil Kshirsagar | Design11 |
13 | Excellence In Service & Industry | Dr. Deepak Fulambrikar | Fulambri Group Of Companies |
14 | Excellence In Jeweller For Generations | Rameshchandra M. Jain | Gajari Jewellers |
15 | Excellence In Digital Marketing & Public Relations Solution | Bhaskar Tare & Parag Dhurke | Gloocal Communications Pvt. Ltd. |
16 | Excellence In Corporate Trainer & Life Coach | Viveck Shettyy | Indus Communications |
17 | Excellence In Outstanding Educational Work | Adv. Shardul Sudhakarrao Jadhavar | Jadhavar Group of Institutes |
18 | Excellence In Luxury Beauty Salon | Shailesh More | Jean Claude Olivier |
19 | Excellence In Residential and Commercial Development | Aakash Agarwal | Krisala Developers |
20 | Excellence In Automotive Accessories | Manish Kolhatkar & Mandar Kirane | M-Tek Engineers |
21 | Excellence In Real Estate | Harish Shroff | Nyati Group |
22 | Excellence In Restoration & Conservation Of Heritage Structures | Dr. Ram Savani | Savani Heritage Conservation Pvt. Ltd. |
23 | Excellence In Data Technology | Himanshu Pandey | Segumento India Pvt. Ltd. |
24 | Excellence In Stainless Steel Kitchen Utensils & Cookware | Bhavesh Jain | Shree Vallabh Metals |
25 | Excellence In Sales Training & Life Coaching | Shridhar Dinanath Kuknor | Shridhar Dinanath Kuknor |
26 | Excellence In Green Steel | Yashraj Peety | SRJ Peety Steels Pvt. Ltd. |
27 | Excellence In Food Tech | Amit Ghotikar | TFCS Kitchen Solutions Ltd |
28 | Excellence In EV Two Wheeler Manufacturing | Jhumarmal Tunwal | Tunwal E-Motors Ltd. |
29 | Excellence In Yoga & Fitness | Devendra Sopan Kodalkar | Yog Saamarthya |
30 | Excellence In Plastic Industry | Vishal Agarwal | Yudo Hot Runner India Pvt. Ltd. |
31 | Excellence In Nutrition Social Impact | Dr RadhaKrishna Das, CEO & Gorakshanath Gambhire, COO | Annamrita Foundation |
ET NOW स्वदेश के बारे में
ET NOW स्वदेश टाइम्स नेटवर्क का हिंदी बिज़नेस न्यूज चैनल है, जो अपने दमदार नारे ‘बढ़ो देश के साथ’ के साथ उभरते भारत की प्रेरक शक्ति बनने का वादा करता है। यह चैनल उद्यमियों, व्यापारियों, कॉर्पोरेट जगत के लोगों और हर जागरूक भारतीय दर्शक के लिए मजबूत, शिक्षा के लिए और जानकारी वाला कंटेंट देता है, जो उन्हें वित्तीय समझ के साथ अपनी प्रगति को भारत की सफलता की कहानी से जोड़ने में मदद करता है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। बिजनेस (Business News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, ...और देखें

Stocks To Buy: SBI, इंफोसिस, डॉ रेड्डीज और Swiggy के शेयर खरीदने की सलाह, चेक करें किसका कितना है TARGET

अहमदाबाद हादसे के बाद यात्रियों का भरोसा डगमगाया! एयर इंडिया की बुकिंग 20% घटी, किराया 15% हुआ सस्ता

इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक का कमाल: मिला डिजिटल पेमेंट्स अवॉर्ड, बना देश का नंबर-1 पेमेंट बैंक

RBI ने फिनो पेमेंट्स बैंक पर लगाया भारी जुर्माना, जानिए क्या हैं वजहें

HDFC HDB Financial IPO: 103 रु चल रहा एचडीबी फाइनेंशियल सर्विसेज का GMP, 25 जून को खुलेगा IPO, हो जाइए तैयार
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited