महंगे घर खरीदने में सबसे आगे मिलेनियल्स, कीमतें बढ़ने के बावजूद हाई-एंड प्रॉपर्टी पहली पसंद

रियल एस्टेट में युवाओं का निवेश लगातार बढ़ रहा है। प्रॉपर्टी की बढ़ती कीमत भी इस ट्रेंड में बदलाव नहीं ला पा रही है।

देशभर में घरों की कीमतें पिछले कुछ सालों में तेजी से बढ़ी है। सबसे अधिक बढ़ोतरी मेट्रो शहरों में हुई है। दिल्ली-NCR, मुंबई, बेंगलुरु जैसे शहरों में 2बीएचके फ्लैट की कीमत 1 से 5 करोड़ हो गई है। हालांकि, इसके बावजूद प्रॉपर्टी की मांग कम न हो रही है। इसकी वजह हाई-एंड प्रॉपर्टी के प्रति मिलेनियल्स (आज की युवा पीढ़ी) की दीवानगी है। मिलेनियल्स अब घर को सिर्फ रहने की जगह नहीं, बल्कि बेहतर जीवनशैली, वित्तीय सुरक्षा और लंबे समय में धन सृजन के साधन के रूप में देख रहे हैं। खासकर मिलेनियल्स यानी युवा पीढ़ी के बीच प्रीमियम प्रॉपर्टी की मांग बनी हुई है। आइए समझते हैं क्यों युवाओं में लग्जरी होम का क्रेज लगातार बढ़ता जा रहा है।

Youth in Real estate

महंगे घर

इसलिए रियल एस्टेट निवेश में बढ़ा रुझान

युवाओं में घर खरीदने की बढ़ती होड़ के पीछे कई अहम कारण हैं। आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर होने के बाद वे पैतृक घर से अलग अपना आशियाना चाहते हैं, जो उन्हें बदलती जीवनशैली के साथ स्थायित्व और वित्तीय सुरक्षा देता है। गेटेड प्लॉट और हाईराइज सोसायटी में सीमित शुल्क में पार्क, क्लब, जिम, पार्किंग, लिफ्ट, स्विमिंग पूल और 24 घंटे सुरक्षा जैसी सुविधाएं भी उन्हें आकर्षित करती हैं। इसके अलावा, युवा रियल एस्टेट को लंबी अवधि में संपत्ति बनाने, किराये से आय हासिल करने और आर्थिक स्वतंत्रता का जरिया मान रहे हैं। मेट्रो, रेलवे, एयरपोर्ट, शिक्षण संस्थानों और औद्योगिक गलियारों जैसे बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स वाले इलाकों में निवेश का रुझान भी बढ़ रहा है, क्योंकि बेहतर कनेक्टिविटी के साथ भविष्य में प्रॉपर्टी की कीमत बढ़ने की उम्मीद रहती है।

End of Feed