बिजनेस

Microsoft Layoffs: माइक्रोसॉफ्ट ने 6800 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला, जानिए क्यों

Microsoft Layoffs: टेक दिग्गज माइक्रोसॉफ्ट ने अपने कर्मचारियों में से 3% कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। कंपनी ने दुनियाभर से अपने कर्मचारियों की छंटनी की है। जानिए क्यों?

Image

Microsoft में बड़े पैमाने पर छंटनी

Photo : iStock

Microsoft Layoffs : माइक्रोसॉफ्ट ने अपने दुनिया भर के कर्मचारियों में से करीब 3% (करीब 6,800 पद) समाप्त करने की घोषणा की है। कंपनी के जून तक कुल 2,28,000 कर्मचारी थे। यह 2023 के बाद की सबसे बड़ी छंटनी है, जब कंपनी ने 10,000 कर्मचारियों को निकाला था। CNBC की रिपोर्ट के मुताबिक ये छंटनियां कर्मचारियों के प्रदर्शन पर आधारित नहीं हैं। कंपनी ने बताया कि यह कदम कंपनी को रिस्ट्रक्चर की रणनीति का हिस्सा है, ताकि माइक्रोसॉफ्ट एक तेजी से बदलते बाजार में खुद को बेहतर स्थिति में रख सके।

छंटनियां विभिन्न स्तरों, टीमों और देशों में की गई हैं। यह एक कंपनी के बड़े बदलाव को दर्शाता है। हालांकि कंपनी ने यह स्पष्ट नहीं किया कि किन विभागों में कटौती हुई है, लेकिन यह कहा गया है कि AI, क्लाउड टेक्नोलॉजी और ग्राहक की बदलती जरुरतों के चलते यह निर्णय लिया गया है।

यह फैसला उस व्यापक प्रवृत्ति का हिस्सा है जिसमें कई टेक कंपनियां कर्मचारियों की संख्या में कटौती कर रही हैं। पिछले सप्ताह ही Cybersecurity कंपनी CrowdStrike ने अपने कर्मचारियों में 5% की कटौती की घोषणा की थी।

इन छंटनियों के बावजूद, माइक्रोसॉफ्ट की वित्तीय स्थिति मजबूत बनी हुई है। अप्रैल में समाप्त तिमाही में कंपनी ने 25.8 अरब डॉलर का नेट प्रॉफिट दर्ज किया, जो विश्लेषकों के अनुमानों से अधिक था।

कंपनी का उद्देश्य है संचालन को सरल बनाना, प्रबंधन की परतों को कम करना, और चुस्त व प्रतिस्पर्धी बने रहना। ठीक वैसे ही जैसे Amazon जैसी अन्य कंपनियां भी कर रही हैं।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article