Meesho IPO: SEBI से मिली मंजूरी, ₹7,000 करोड़ तक जुटाने का लक्ष्य

Meesho, जो भारत का लोकल बजट फ्रेंडली ई-कॉमर्स पोर्टल है अब शेयर बाजार में कदम रखने की तैयारी कर रहा है। कंपनी ने SEBI से IPO लॉन्च की मंजूरी ले ली है और 6,500 से 7,000 करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य रखा है। आइए आपको बताते हैं आप इसमें कैसे अप्लाई कर सकते हैं?

बीते हफ्ते शेयर बाजार में LG के आईपीओ ने धमाकेदार एंट्री की। कंपनी के आईपीओ ने निवेशकों को 50 फीसदी ज्यादा कमाई कराई। ऐसे में अगर आप भी आईपीओ से कमाई करते हैं और किसी ऐसे आईपीओ की तलाश में हैं जिससे आपकी कमाई हो सके तो ये खबर आपके काम की साबित हो सकती है। दरअसल, ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Meesho भारतीय शेयर बाजार में कदम रखने की तैयारी कर चुका है। इसके लिए कंपनी ने अपना अपडेटेड ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (UDRHP) भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) को प्रस्तुत किया है और IPO लॉन्च की मंजूरी प्राप्त कर ली है।

Meesho IPO

कितना बड़ा होगा आईपीओ?

Meesho का IPO लगभग ₹6,500-7,000 करोड़ के आकार का हो सकता है। इसमें नए शेयर जारी कर लगभग ₹4,250 करोड़ जुटाने का लक्ष्य रखा गया है, जबकि ऑफर फॉर सेल (OFS) के तहत ₹2,200-2,600 करोड़ के शेयर बिक्री के लिए रखे जाएंगे। IPO की बुक बिल्डिंग प्रक्रिया में 30-45 दिन लग सकते हैं, जिसके बाद कंपनी अपनी वैल्यूएशन तय करेगी।

End of Feed