घर में मेडिकल इमरजेंसी के लिए कितना Emergency Fund होना चाहिए? समझिए पूरा गणित

भविष्य में किसी भी व्यक्ति को किसी भी तरह की मेडिकल इमरजेंसी आ सकती है, जिसके लिए अधिकतर लोग पहले से तैयार नहीं रहते और बाद में आर्थिक परेशानी का सामना करते हैं।

किसी भी व्यक्ति के जीवन में कब कौन-सी परिस्थिति आ जाए इसका पहले से अनुमान नहीं लगाया जा सकता है। खासकर स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं अक्सर बिना किसी चेतावनी के सामने आ जाती हैं। किसी परिवार के सदस्य की अचानक तबीयत बिगड़ जाए, दुर्घटना हो जाए या किसी गंभीर बीमारी का इलाज करवाना पड़ जाए, तो एक झटके में लाखों रुपये की जरूरत पड़ सकती है। ऐसी स्थिति में आर्थिक तनाव से बचने के लिए हर व्यक्ति के पास एक मजबूत मेडिकल इमरजेंसी फंड (Medical Emergency Fund) होना बेहद जरूरी है।

Medical Emergency Fund

मेडिकल इमरजेंसी फंड (AI Generated Image)

क्या होता है मेडिकल इमरजेंसी फंड?

मेडिकल इमरजेंसी फंड वह राशि होती है, जिसे केवल स्वास्थ्य संबंधी आपात स्थितियों के लिए अलग रखा जाता है। यह पैसा अस्पताल में भर्ती होने, ऑपरेशन, दवाइयों, जांचों या अन्य चिकित्सा खर्चों को पूरा करने में मदद करता है। इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि अचानक खर्च आने पर आपको कर्ज लेने, एफडी तोड़ने या निवेश बेचने की जरूरत नहीं पड़ती।

End of Feed