बिजनेस

एलन मस्क के यहूदी विरोधी पोस्ट पर मीडिया कंपनियां सख्त, Apple और Disney ने X पर रोके अपने एड

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Nov 19, 2023, 12:23 PM IST

Media companies strict on Elon Musk's anti-Semitic post: एलन मस्क ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर यहूदी विरोधी पोस्ट (Elon Musk's Antisemitic Post) का समर्थन किया था। इस कदम के चलते उन्हें विरोध का सामना करना पड़ रहा है।

Image

एलन मस्क ने एक पोस्ट पर अपनी सहमति जताई है जिसमें कहा गया है कि यहूदी लोग गोरे लोगों के खिलाफ नफरत को बढ़ावा देते हैं।

Photo : Twitter

Media companies strict on Elon Musk's anti-Semitic post: Apple, IBM, Disney, लायंसगेट (Lionsgate) और वार्नर ब्रदर्स (Warner Bros) सहित बड़ी टेक्नोलॉजी और मीडिया कंपनियों ने माइक्रोब्लॉगिंग साइट X पर अपने विज्ञापन रोकने का फैसला किया है। दरअसल, X के मालिक एलन मस्क ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर यहूदी विरोधी पोस्ट (Elon Musk's Antisemitic Post) का समर्थन किया था। इस कदम के चलते उन्हें विरोध का सामना करना पड़ रहा है।

क्या था पोस्ट में जिसे एलन मस्क ने किया सपोर्ट

दरअसल, एलन मस्क ने एक पोस्ट पर अपनी सहमति जताई है जिसमें कहा गया है कि यहूदी लोग गोरे लोगों के खिलाफ नफरत को बढ़ावा देते हैं। इस पोस्ट का समर्थन करते हुए मस्क ने रिप्लाई किया, "आपने बिल्कुल सच कहा है।" मस्क के इस रिप्लाई के चलते ही अब कई कंपनियों ने प्लेटफॉर्म X पर विज्ञापन रोकने का निर्णय लिया है। इतना ही नहीं, व्हाइट हाउस ने भी एलन मस्क को चेतावनी दी है। व्हाइट हाउस ने मस्क के जवाब को "अस्वीकार्य" बताया और कहा कि उनका जवाब यहूदी समुदायों को खतरे में डालता है।

एपल एक्स पर एक प्रमुख एडवर्टाइजर

फाइनेंशियल न्यूज एजेंसी ब्लूमबर्ग के अनुसार एपल एक्स पर एक प्रमुख एडवर्टाइजर है। यह नवंबर 2022 तक हर साल 10 करोड़ डॉलर खर्च कर रहा है। हालांकि, मनीकंट्रोल इस रिपोर्ट की पुष्टि नहीं कर सका। विवाद के बाद फिल्म स्टूडियो लायंसगेट, वार्नर ब्रदर्स और कॉमकास्ट/NBCUniversal ने एक्स पर विज्ञापन रोकने की घोषणा की।

इसके अलावा द न्यूयॉर्क टाइम्स ने बताया कि Disney ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपने विज्ञापन रोकने का निर्णय लिया है। मोशन पिक्चर प्रोडक्शन और डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के एक प्रवक्ता ने समाचार एजेंसी AFP को बताया, "एलन मस्क के हालिया यहूदी विरोधी ट्वीट्स के कारण लायंसगेट ने एक्स पर विज्ञापन रोक दिया है।"

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article