बिजनेस

MCX कमोडिटी बाजार आज का भाव: बेस मेटल्स में निकल 1 फीसदी से ज्यादा चढ़ा, तांबा और जिंक में भी तेजी

MCX Commodity Market में गुरुवार 12 फरवरी को बेस मेटल्स में कारोबार की शुरुआत मिलीजुली रही। निकल 1 फीसदी से ज्यादा तेजी के साथ टॉप गेनर बना है। इसके अलावा पूरे नैचुरल गैस के भाव में भी एक फीसदी से ज्यादा तेजी देखने को मिली है।

MCX Base Metals Rate Today

एमसीएक्स पर आज बेस मेटल्स का भाव

MCX Base Metals Rate Today: मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर गुरुवार 12 फरवरी को बेस मेटल्स के वायदा कारोबार की मिलीजुली शुरुआत हुई। 1.53 फीसदी की तेजी के साथ निकल जहां टॉप गेनर रहा, वहीं, सिल्वर टॉप लूजर है। कारोबार शुरु होते समय निकल के अलावा सभी बेस मेटल्स दबाव में थे। लेकिन, कुछ मिनट बाद ही सभी बेस मेटल्स हरे निशान में आ गए। हालांकि, सभी मेटल्स में मोमेंटम बहुत धीमा है।

MCX Base Metals heatmap 12 Feb

MCX Base Metals heatmap 12 Feb

बेस मेटल्स में खरीदारी से बाजार को सपोर्ट

11 फरवरी की क्लोजिंग के बाद 12 फरवरी की ओपनिंग में MCX पर बेस मेटल्स सेगमेंट में अच्छी मजबूती देखने को मिली। खास तौर पर निकेल, जिंक और नेचुरल गैस में शुरुआती कारोबार में बढ़त दर्ज की गई, जिससे इंडस्ट्रियल कमोडिटी स्पेस में रिकवरी का संकेत मिला। निकेल करीब 1.2 फीसदी चढ़कर 1,619 रुपये के आसपास पहुंचा, जबकि जिंक भी 0.6 फीसदी की तेजी के साथ 331 रुपये के ऊपर ट्रेड करता दिखा। यह तेजी वैश्विक स्तर पर मेटल डिमांड में स्थिरता और हालिया गिरावट के बाद आई शॉर्ट कवरिंग का असर मानी जा रही है।

नेचुरल गैस में मजबूत ओपनिंग

आज के कारोबार में सबसे ज्यादा तेजी नेचुरल गैस में दिखी, जहां कीमत करीब 1.4 फीसदी बढ़कर 292 रुपये के ऊपर पहुंच गई। पिछले कुछ सत्रों की कमजोरी के बाद इसमें तकनीकी रिकवरी देखने को मिल रही है। ट्रेडर्स का मानना है कि सप्लाई संबंधित चिंताओं और अंतरराष्ट्रीय बाजार के रुख ने घरेलू कीमतों को सपोर्ट दिया है।

गोल्ड-सिल्वर में मुनाफावसूली का दबाव

दूसरी ओर, बुलियन सेगमेंट में हल्की कमजोरी देखी गई। गोल्ड अप्रैल कॉन्ट्रैक्ट में लगभग 0.6 फीसदी की गिरावट रही और कीमत 1,57,800 रुपये के आसपास फिसल गई। सिल्वर मार्च कॉन्ट्रैक्ट भी करीब 0.6 फीसदी टूटकर 2.61 लाख रुपये प्रति किलो के आसपास आ गया। पिछले सत्रों में आई तेज उछाल के बाद ट्रेडर्स मुनाफावसूली कर रहे हैं, जिससे कीमतों पर दबाव बना हुआ है।

MCX Base Metals heatmap 12 Feb (1)

MCX Base Metals heatmap 12 Feb (1)

क्रूड ऑयल और एनर्जी सेगमेंट दबाव में

क्रूड ऑयल भी हल्की कमजोरी के साथ खुला और कीमत करीब 0.3 फीसदी गिरकर 5,880 रुपये के आसपास रही। वहीं, इलेक्ट्रिसिटी कॉन्ट्रैक्ट और कुछ अन्य एनर्जी सेगमेंट में भी नरमी देखी गई। वैश्विक स्तर पर मांग को लेकर अनिश्चितता और डॉलर इंडेक्स की मजबूती से ऊर्जा बाजार पर दबाव बना हुआ है।

CommodityExpiry DateLTP (₹)% Change
Natural Gas24 Feb 2026292.50+1.39%
Natural Gas Mini24 Feb 2026292.40+1.35%
Nickel18 Feb 20261,619.50+1.19%
Zinc27 Feb 2026331.00+0.62%
Zinc Mini27 Feb 2026330.90+0.55%
Aluminium Mini27 Feb 2026314.35+0.16%

आगे क्या संकेत दे रहा है बाजार

कुल मिलाकर, आज के शुरुआती कारोबार में तस्वीर मिली-जुली रही, लेकिन इंडस्ट्रियल और बेस मेटल्स में आई मजबूती से संकेत मिलते हैं कि बाजार धीरे-धीरे स्थिरता की ओर बढ़ रहा है। अगर वैश्विक आर्थिक संकेतक और औद्योगिक मांग में सुधार के संकेत मिलते हैं, तो आने वाले सत्रों में कॉपर, जिंक और निकेल जैसे धातुओं में और मजबूती देखने को मिल सकती है। वहीं, बुलियन में फिलहाल सीमित दायरे में उतार-चढ़ाव जारी रहने की संभावना है।

डिस्क्लेमर: TIMES NOW नवभारत किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ या कमोडिटी में निवेश की सलाह नहीं देता है। यहां पर केवल जानकारी दी गई है। निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। बिज़नेस (Business News) अपडेट और आज का सोने का भाव (Gold Rate Today), आज की चांदी का रेट (Silver Rate Today) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

यतींद्र लवानिया
यतींद्र लवानिया author

प्रिंट और डिजिटल मीडिया में बिजनेस एवं इकोनॉमी कैटेगरी में 10 वर्षों से अधिक का अनुभव। पिछले 7 वर्षों से शेयर बाजार, कॉरपोरेट सेक्टर और आर्थिक नीतियों... और देखें

End of Article