Maruti Suzuki Q4 Results 2025: देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड ने गुरुवार को चौथी तिमाही (Q4 FY25) के नतीजे घोषित किए, जिसमें कंपनी का शुद्ध मुनाफा 1.04% की गिरावट के साथ ₹3911.10 करोड़ पर आ गया। पिछले साल की समान तिमाही में यह मुनाफा ₹3959 करोड़ रहा था। कंपनी ने बताया कि लागत में बढ़ोतरी और वाहनों की मांग में मामूली सुस्ती के चलते मुनाफे में गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि कंपनी की कुल आय में हल्की बढ़ोतरी देखी गई।
मारुति सुजुकी रिजल्ट।
अन्य जानकारी
- कुल आय: ₹38,235 करोड़ (पिछले वर्ष ₹37,777 करोड़)
- ऑपरेटिंग प्रॉफिट मार्जिन: मामूली घटकर 11.2% पर
- सेल्स वॉल्यूम: घरेलू बिक्री में हल्की गिरावट, एक्सपोर्ट स्थिर
कंपनी का बयान
मारुति सुजुकी के प्रवक्ता ने कहा, "मूल्य वृद्धि, उत्पादन लागत और उपभोक्ता रुझानों ने कंपनी की कमाई को प्रभावित किया है। आने वाले समय में नई लॉन्च और इलेक्ट्रिक वाहन योजना से सुधार की उम्मीद है।"
मारुति सुजुकी शेयर प्राइस में 2 फीसदी से ज्यादा की गिरावट
रिजल्ट के बीच मारुति सुजुकी के शेयर में गिरावट देखने को मिल रही है। मारुति सुजुकी शेयर लेटेस्ट अपडेट की बात करें तो यह 2.06 फीसदी की गिरावट के साथ 11,649 रुपये पर ट्रेड कर रहा है। इसने आज 11,630 रुपये का लो और 12,046 रुपये का हाई बनाया। इस दौरान मारुति सुजुकी का मार्केट कैप करीब 3.66 लाख करोड़ रुपये रहा।
डिस्क्लेमर : यहां शेयर बाजार में निवेश की सलाह नहीं दी गई है। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
