बिजनेस

Maruti Suzuki Q3 Results: मारुति सुजुकी का प्रॉफिट 16% बढ़कर ₹3727 करोड़, रेवेन्यू ₹38764 करोड़ पहुंचा

Maruti Suzuki Excellent performance in the third quarter of the financial year 2024-25: मारुति सुजुकी ने वित्त वर्ष 2024-25 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में ₹3,727 करोड़ का शुद्ध लाभ दर्ज किया, जो साल-दर-साल 16% अधिक है। कंपनी का कुल राजस्व ₹38,764 करोड़ पहुंच गया। साथ ही, सुजुकी मोटर गुजरात के विलय की योजना और नए नेतृत्व की घोषणा से कंपनी के विस्तार को बल मिल सकता है।

Image

Maruti Suzuki

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • मारुति सुजुकी का तिमाही शुद्ध लाभ 16% बढ़कर ₹3,727 करोड़ हुआ।
  • सुजुकी मोटर गुजरात का मारुति सुजुकी में विलय करने की योजना को मंजूरी।
  • हिसाशी ताकेउची को तीन साल के लिए फिर से MD और CEO नियुक्त किया गया।

Maruti Suzuki Excellent performance in the third quarter of the financial year 2024-25: भारत की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड (Maruti Suzuki India Ltd.) ने चालू वित्त वर्ष 2024-25 की तीसरी तिमाही में ₹3,727 करोड़ का शुद्ध लाभ दर्ज किया, जो पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 16% अधिक है।

कंपनी ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में परिचालन आय बढ़कर ₹38,764 करोड़ हो गई, जबकि पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में यह ₹33,513 करोड़ थी।

सुजुकी मोटर गुजरात का विलय और बड़ी घोषणाएं

मारुति सुजुकी इंडिया ने एक बड़ा फैसला लेते हुए सुजुकी मोटर गुजरात को अपनी मुख्य मोटर वाहन कंपनी में विलय करने की योजना को मंजूरी दे दी है। इस विलय से उत्पादन क्षमता में बढ़ोतरी होने की संभावना है।

इसके अलावा, कंपनी के निदेशक मंडल ने हिसाशी ताकेउची को 1 अप्रैल 2025 से तीन साल की अतिरिक्त अवधि के लिए प्रबंध निदेशक (MD) और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) के रूप में फिर से नियुक्त करने की मंजूरी दी है। ताकेउची की यह नियुक्ति 31 मार्च 2028 तक वैध होगी।

भाषा इनपुट के साथ

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article