बिजनेस

Maruti Q2 Results: जुलाई-सितंबर तिमाही में 18 फीसदी घटा मारुति सुजुकी का प्रॉफिट, शेयर 4 फीसदी से ज्यादा लुढ़का

Maruti Q2 Results: शेयर बाजारों को भेजी सूचना में मारुति ने कहा कि तिमाही के दौरान इसका ऑपरेशनल रेवेन्यू बढ़कर 37,449 करोड़ रुपये हो गया। इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में इसका रेवेन्यू 37,339 करोड़ रुपये रहा था।

Image

मारुति का प्रॉफिट घटा

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • मारुति का प्रॉफिट घटा
  • 18 फीसदी आई कमी
  • शेयर 4 फीसदी से ज्यादा लुढ़का

Maruti Q2 Results: देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया (एमएसआई) ने जुलाई-सितंबर तिमाही के नतीजे पेश कर दिए। चालू वित्त वर्ष 2024-25 की सितंबर में समाप्त दूसरी तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर (पिछले साल की समान तिमाही के मुकाबले) 18 प्रतिशत घटकर 3,102 करोड़ रुपये रह गया। कंपनी ने पिछले वित्त वर्ष 2023-24 की दूसरी तिमाही में 3,786 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट कमाया था।

ये भी पढ़ें -

इनकम रही फ्लैट

शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कंपनी ने कहा कि तिमाही के दौरान इसका ऑपरेशनल रेवेन्यू बढ़कर 37,449 करोड़ रुपये हो गया। इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में इसका रेवेन्यू 37,339 करोड़ रुपये रहा था।

कितनी रही सेल्स

मारुति ने कहा है कि इसने जुलाई-सितंबर तिमाही के दौरान कुल 5,41,550 वाहन बेचे, जिनमें से घरेलू बाजार में 4,63,834 वाहन और निर्यात 77,716 वाहन रहा। घरेलू वॉल्यूम में 4 प्रतिशत की गिरावट आई, निर्यात वॉल्यूम में पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 12 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

सुजुकी मोटर गुजरात प्राइवेट लिमिटेड का होगा विलय

कंपनी ने कहा कि इसके बोर्ड ने मारुति की सब्सिडियरी कंपनी सुजुकी मोटर गुजरात प्राइवेट लिमिटेड के ऑटोमेकर के साथ विलय को मंजूरी दे दी है। विलय को कंपनी अधिनियम, 2013 के प्रासंगिक प्रावधानों के अनुसार लागू किया जाएगा, साथ ही इसके तहत बनाए गए नियमों, आयकर अधिनियम, 1961 और समय-समय पर संशोधित अन्य लागू कानूनों के अनुसार भी इसे लागू किया जाएगा।

मारुति का शेयर

आज मारुति के शेयर में गिरावट आई। BSE पर कंपनी का शेयर 472.20 रु या 4.11 फीसदी की गिरावट के साथ 11,010 रु पर बंद हुआ। (इनपुट - भाषा)

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article