बिजनेस

Market valuation: सेंसेक्स की टॉप 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों का बाजार मूल्यांकन बढ़ा, HDFC बैंक और RIL को सबसे अधिक लाभ

Market Valuation: पिछले सप्ताह सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों के बाजार मूल्यांकन में 86,847.88 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई। एचडीएफसी बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज को सबसे अधिक लाभ मिला। जानें पूरी जानकारी।

Image

सेंसेक्स की टॉप 10 में से छह कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 86,847.88 करोड़ रुपये बढ़ा।

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • सेंसेक्स में 86,847.88 करोड़ रुपये की वृद्धि
  • सप्ताह के दौरान बाजार पूंजीकरण में बदलाव
  • सेंसेक्स की टॉप 10 सबसे मूल्यवान कंपनियां

Sensex, Top 10 Companies Market Valuation: पिछले सप्ताह सेंसेक्स की टॉप 10 सबसे वैल्यूएबल कंपनियों का मार्केट कैप में कुल 86,847.88 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई। इस दौरान एचडीएफसी बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज को सबसे अधिक लाभ हुआ। बीते सप्ताह, बीएसई के 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 657.48 अंक या 0.84 प्रतिशत चढ़कर बंद हुआ, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 225.9 अंक या 0.95 फीसदी बढ़ा।

टॉप 10 कंपनियों का बाजार मूल्यांकन

समीक्षाधीन सप्ताह में, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, भारती एयरटेल, आईटीसी और हिंदुस्तान यूनिलीवर के बाजार मूल्यांकन में बढ़ोतरी हुई, जबकि टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), इन्फोसिस, भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) और भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) के बाजार मूल्यांकन में गिरावट देखी गई।

एचडीएफसी बैंक और रिलायंस को लाभ

एचडीएफसी बैंक का बाजार पूंजीकरण 20,235.95 करोड़ रुपये बढ़कर 13,74,945.30 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। वहीं, रिलायंस इंडस्ट्रीज के मूल्यांकन में 20,230.9 करोड़ रुपये की वृद्धि हुई, जिससे इसका बाजार मूल्यांकन 16,52,235.07 करोड़ रुपये पर आ गया।

अन्य कंपनियों के मूल्यांकन में वृद्धि

आईटीसी का मूल्यांकन 17,933.49 करोड़ रुपये बढ़कर 5,99,185.81 करोड़ रुपये पर पहुंच गया, और आईसीआईसीआई बैंक का बाजार मूल्यांकन 15,254.01 करोड़ रुपये बढ़कर 9,22,703.05 करोड़ रुपये हो गया। भारती एयरटेल का बाजार मूल्यांकन 11,948.24 करोड़ रुपये बढ़कर 9,10,735.22 करोड़ रुपये पर पहुंचा, जबकि हिंदुस्तान यूनिलीवर का बाजार पूंजीकरण 1,245.29 करोड़ रुपये बढ़कर 5,49,863.10 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

गिरावट वाली कंपनियां

इस रुख के उलट, एसबीआई का मूल्यांकन 11,557.39 करोड़ रुपये घटकर 7,13,567.99 करोड़ रुपये रह गया। एलआईसी का बाजार मूल्यांकन 8,412.24 करोड़ रुपये घटकर 5,61,406.80 करोड़ रुपये हो गया। इन्फोसिस का बाजार मूल्यांकन 2,283.75 करोड़ रुपये घटकर 7,95,803.15 करोड़ रुपये पर आ गया। टीसीएस का बाजार मूल्यांकन भी 36.18 करोड़ रुपये घटकर 15,08,000.79 करोड़ रुपये हो गया।

टॉप 10 कंपनियों की लिस्ट

सेंसेक्स की टॉप 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर रही, इसके बाद क्रमशः टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, भारती एयरटेल, इन्फोसिस, भारतीय स्टेट बैंक, आईटीसी, एलआईसी और हिंदुस्तान यूनिलीवर का स्थान रहा।

(भाषा इनपुट के साथ)

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article