Bharti Hexacom Share Price Target: भारती हेक्साकॉम का शेयर शुक्रवार को BSE पर 7.95 रु या 0.53 फीसदी की मजबूती के साथ 1505.15 रु पर बंद हुआ। इसकी मार्केट कैपिटल करीब 75425 करोड़ रु है। ये एक मिड कैप कंपनी है। यदि आप किसी मिड कैप स्टॉक में इंवेस्ट करने की सोच रहे हैं तो ये शेयर एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। एक एक्सपर्ट ने भारती हेक्साकॉम पर दांव लगाने की सलाह दी है।
भारती हेक्साकॉम शेयर प्राइस टार्गेट
ये भी पढ़ें -
भारती हेक्साकॉम खरीदने की सलाह
ईटी नाउ स्वदेश के साथ बातचीत में शेयर मार्केट एक्सपर्ट और एचडीएफसी सिक्योरिटीज के देवर्ष वकील ने भारती हेक्साकॉम में निवेश की सलाह दी है। भारती हेक्साकॉम राजस्थान के अलावा देश के उत्तरी-पूर्व में टेलीकम्युनिकेशंस सर्विसेज प्रोवाइड कराती है।
वकील ने कहा कि भारती हेक्साकॉम निवेश के लिए बेहतर है। उन्होंने कंपनी में ग्रोथ का अनुमान लगाया है।
किस रेट पर करें खरीदारी
देवर्ष वकील ने कहा कि इसके शेयर 1490 से 1520 की रेंज में खरीदें। अगर आपको एवरेज करनी है तो 1365 के आस-पास ऐसा करें। शेयर के लिए टार्गेट 1737 रु का है। मगर इसके लिए दो से तीन तिमाही यानी 6 से 9 महीने की अवधि रहेगी।
अप्रैल में लिस्टिंग के बाद से अब तक शेयर ने 85 फीसदी और एक महीने में 11 फीसदी रिटर्न दिया है।
डिस्क्लेमर : इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। यहां पर दी गई सलाह ईटी नाउ स्वदेश की रिपोर्ट के आधार पर है और शेयर पर राय ईटी नाउ स्वदेश को मार्केट एक्सपर्ट द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत डॉट कॉम निवेश पर अपनी कोई सलाह नहीं दे रहा है।
