बिजनेस

Bharti Hexacom: 6-9 महीनों में जेब भर देगी भारती हेक्साकॉम, जानें किस रेट पर खरीदें शेयर और कितना रखें टार्गेट

Bharti Hexacom Share Price Target: शेयर मार्केट एक्सपर्ट और एचडीएफसी सिक्योरिटीज के देवर्ष वकील ने भारती हेक्साकॉम में निवेश की सलाह दी है। भारती हेक्साकॉम राजस्थान के अलावा देश के उत्तरी-पूर्व में टेलीकम्युनिकेशंस सर्विसेज प्रोवाइड कराती है।

Image

भारती हेक्साकॉम शेयर प्राइस टार्गेट

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • भारती हेक्साकॉम के शेयर खरीदें
  • 6-9 महीनों तक रखें शेयर
  • मिल सकता है अच्छा रिटर्न

Bharti Hexacom Share Price Target: भारती हेक्साकॉम का शेयर शुक्रवार को BSE पर 7.95 रु या 0.53 फीसदी की मजबूती के साथ 1505.15 रु पर बंद हुआ। इसकी मार्केट कैपिटल करीब 75425 करोड़ रु है। ये एक मिड कैप कंपनी है। यदि आप किसी मिड कैप स्टॉक में इंवेस्ट करने की सोच रहे हैं तो ये शेयर एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। एक एक्सपर्ट ने भारती हेक्साकॉम पर दांव लगाने की सलाह दी है।

ये भी पढ़ें -

भारती हेक्साकॉम खरीदने की सलाह

ईटी नाउ स्वदेश के साथ बातचीत में शेयर मार्केट एक्सपर्ट और एचडीएफसी सिक्योरिटीज के देवर्ष वकील ने भारती हेक्साकॉम में निवेश की सलाह दी है। भारती हेक्साकॉम राजस्थान के अलावा देश के उत्तरी-पूर्व में टेलीकम्युनिकेशंस सर्विसेज प्रोवाइड कराती है।

वकील ने कहा कि भारती हेक्साकॉम निवेश के लिए बेहतर है। उन्होंने कंपनी में ग्रोथ का अनुमान लगाया है।

किस रेट पर करें खरीदारी

देवर्ष वकील ने कहा कि इसके शेयर 1490 से 1520 की रेंज में खरीदें। अगर आपको एवरेज करनी है तो 1365 के आस-पास ऐसा करें। शेयर के लिए टार्गेट 1737 रु का है। मगर इसके लिए दो से तीन तिमाही यानी 6 से 9 महीने की अवधि रहेगी।

अप्रैल में लिस्टिंग के बाद से अब तक शेयर ने 85 फीसदी और एक महीने में 11 फीसदी रिटर्न दिया है।

डिस्क्लेमर : इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। यहां पर दी गई सलाह ईटी नाउ स्वदेश की रिपोर्ट के आधार पर है और शेयर पर राय ईटी नाउ स्वदेश को मार्केट एक्सपर्ट द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत डॉट कॉम निवेश पर अपनी कोई सलाह नहीं दे रहा है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article