Samvardhana Motherson Share Price Target: बीते एक साल से संवर्धन मदरसन इंटरनेशनल (SMIL) का शेयर काफी अच्छा परफॉर्मेंस कर रहा है। बीते एक साल में ये 106.09 फीसदी चढ़ा है। 2024 में अब तक ये शेयर 86.86 फीसदी और बीते 6 महीनों में 71.3 फीसदी ऊपर गया है। एक महीने में शेयर ने 3.27 फीसदी और 5 दिन में 6.32 फीसदी रिटर्न दिया है। बीते शुक्रवार को ये शेयर BSE पर 1.93 फीसदी की मजबूती के साथ 197.60 रु बंद हुआ। आगे भी शेयर के अच्छी कमाई कराने की उम्मीद है।
संवर्धन मदरसन इंटरनेशनल के शेयर खरीदें
ये भी पढ़ें -
कितना है शेयर का टार्गेट
ईटी नाउ स्वदेश के साथ बातचीत में मार्केट एक्सपर्ट ने SMIL के शेयर पर अपनी राय देते हुए इसके लिए BUY रेटिंग दी है। इस स्टॉक के लिए टार्गेट 202 रुपये का रखने की सलाह दी गई है। मगर साथ ही 181 रुपये के लेवल पर स्टॉप लॉस भी रखें।
5 साल कितना दिया रिटर्न
बीएसई के डेटा के अनुसार SMIL के शेयर ने बीते 5 साल में 202.7 फीसदी रिटर्न दिया है। इतने रिटर्न के हिसाब से ये शेयर निवेशकों का पैसा 3 गुना से अधिक कर चुका है। गौरतलब है कि मौजूदा रेट पर कंपनी की मार्केट कैपिटल 1.34 लाख करोड़ रु है। बीते 52 हफ्तों में इसका टॉप लेवल 208.90 रु रहा है।
डिस्क्लेमर : इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। यहां पर दी गई सलाह ईटी नाउ स्वदेश की रिपोर्ट के आधार पर है और शेयर पर राय ईटी नाउ स्वदेश को ब्रोकरेज फर्म द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत डॉट कॉम निवेश पर अपनी कोई सलाह नहीं दे रहा है।
