बिजनेस

7 दिनों की रैली के बाद बाजार धड़ाम! सेंसेक्स 315 अंक टूटा

भारतीय शेयर बाजार गुरुवार के कारोबारी सत्र में लाल निशान में बंद हुआ। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 315.06 अंक या 0.39 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 79,801.43 और निफ्टी 82.25 अंक या 0.34 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 24,246.70 पर था। सेक्टोरल आधार पर फार्मा, मेटल और मीडिया इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए हैं। ऑटो, आईटी, पीएसयू बैंक, फाइनेंशियल सर्विसेज और एफएमसीजी इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए हैं।

Image

शेयर बाजार में गिरावट

Photo : iStock

भारतीय शेयर बाजार गुरुवार के कारोबारी सत्र में लाल निशान में बंद हुआ। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 315.06 अंक या 0.39 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 79,801.43 और निफ्टी 82.25 अंक या 0.34 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 24,246.70 पर था। सेक्टोरल आधार पर फार्मा, मेटल और मीडिया इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए हैं। ऑटो, आईटी, पीएसयू बैंक, फाइनेंशियल सर्विसेज और एफएमसीजी इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए हैं। लगातार सात कारोबारी सत्रों की तेजी के बाद यह पहला मौका है जब शेयर बाजार लाल निशान में बंद हुआ।

मिडकैप और स्मॉलकैप में भी हल्की बिकवाली देखी गई। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 71.25 अंक या 0.13 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 54,969.85 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 6.25 अंक या 0.04 प्रतिशत की मामूली गिरावट के साथ 16,963 पर बंद हुआ।

सेंसेक्स पैक में इंडसइंड बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, टाटा मोटर्स, टेक महिंद्रा, सन फार्मा, टाइटन, एशियन पेंट्स, एक्सिस बैंक, बजाज फिनसर्व, टाटा स्टील और एनटीपीसी टॉप गेनर्स थे। एचयूएल, भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, इटरनल, एमएंडएम, एचसीएल टेक, कोटक महिंद्रा बैंक और एचडीएफसी बैंक टॉप लूजर्स थे।

हालांकि, बाजार का रुझान मिलाजुला था। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) पर 1,926 शेयर हरे निशान, 2,011 शेयर लाल निशान में और 149 शेयर बिना किसी बदलाव के बंद हुए।

रेलिगियर ब्रोकिंग लिमिटेड में रिसर्च में सीनियर वाइस प्रेसिडेंट, अजित मिश्रा ने कहा, "अप्रैल के डेरिवेटिव्स कॉन्ट्रैक्ट के अंतिम दिन भारतीय शेयर बाजार ने सीमित दायरे में कारोबार किया। आने वाले सत्रों में बाजार में कंसोलिडेशन देखने को मिल सकता है।"

इसके अलावा उन्होंने निवेशकों को सलाह दी कि गिरावट के अवसरों का इस्तेमाल खरीदारी के लिए करें और स्टॉक्स पर फोकस करें।

बाजार की शुरुआत लाल निशान में हुई थी। सुबह करीब 9.30 बजे सेंसेक्स 221.03 अंक या 0.28 प्रतिशत की गिरावट के साथ 79,895.46 पर कारोबार कर रहा था, जबकि निफ्टी 75.55 अंक या 0.31 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,253.40 पर था।

विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने 23 अप्रैल को 3,332.93 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। इस बीच, घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने उसी दिन 1,234.46 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

IANS इनपुट के साथ

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article