Sensex 778 और Nifty 279 अंक नीचे बंद, 10 लाख करोड़ साफ, 3 वजहों से मची भगदड़?

शेयर बाजार में मंगलवार को बड़ी गिरावट देखने को मिली है। बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी सहित पूरे बाजार में भारी बिकवाली के चलते पूरी बाजार का मार्केट कैप 5 लाख करोड़ से नीचे आ गया है।

Closing Bell Share Market Sensex Nifty : भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार, 15 सितंबर को जोरदार बिकवाली देखने को मिली। दिन के ऊपरी स्तर से Sensex करीब 1,400 अंक फिसल गया, जबकि निफ्टी 23,100 के आसपास आकर बंद हुआ। कारोबार खत्म होने पर सेंसेक्स 777.94 अंक यानी 1.04% गिरकर 74,003.82 पर और निफ्टी 279.50 अंक यानी 1.19% टूटकर 23,118.60 पर बंद हुआ।

nifty sensex fall

बाजार में बड़ी गिरावट

10 लाख करोड़ साफ

दिनभर बाजार पर दबाव इतना ज्यादा रहा कि NSE पर 2,824 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए, जबकि सिर्फ 754 शेयरों में तेजी रही। बाजार मे चौतरफा बिकवाली के चलते निवेशकों को करीब 10 लाख करोड़ का झटका लगा है। पिछले सप्ताह शुक्रवार को जब बाजार बंंद हुआ तो कुल मार्केट कैप 4,83,10,214.927 करोड़ रुपये था, जो मंगलवार को घटकर 4,72,42,299.02 करोड़ रह गया।

End of Feed