Market Crash! 3 दिन में ₹20.75 लाख करोड़ साफ, 3 वजहों से आई बिकवाली की आंधी

शेयर बाजार में सप्ताह के आखिरी दिन बिकवाली की ऐसी आंधी चली है कि महज 3 दिन में निवेशकों के पोर्टफोलियो से करीब 20.75 लाख करोड़ साफ हो गए हैं। सबसे ज्यादा बिकवाली मिडकैप शेयरों में हुई है।

Market Crash: शेयर बाजार में तीन दिन से बिकवाली का तूफान जारी है। शुक्रवार को भी शुरुआती कारोबार में हरे निशान में खुलने के बाद बाजार ने तेजी गंवा दी और चौतरफा बिकवाली शुरू हो गई। दोपहर बाद Nifty 313.80 अंक यानी 1.38% टूटकर 22,373.85 पर आ गया। जबकि, Sensex 700 अंक से ज्यादा की गिरावट के साथ 72,452.37 तक लुढ़क गया।

market crash today

बाजार में बिकवाली हावी

बिकवाली का सबसे ज्यादा असर मिडकैप शेयरों पर देखने को मिला है, जिसकी वजह से ओवरऑल मार्केट ब्रेड्थ बेहद कमजोर हो गई है। BSE पर 4,451 स्टॉक्स में ट्रेडिंग हो रही है। इनमें से सिर्फ 591 में खरीदारी है। जबकि, 3,657 में बिकवाली हावी है। लगातार जारी बिकवाली की वजह से निवेशकों को महज 3 दिन के भीतर 20 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का नुकसान हुआ है।

End of Feed