बिजनेस

Sensex की 9 कंपनियों का मार्केट कैप 1.84 लाख करोड़ रुपये बढ़ा, रिलायंस इंडस्ट्रीज को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

पिछले हफ्ते सेंसेक्स की टॉप 10 में से 9 कंपनियों का मार्केट कैप 1.84 लाख करोड़ रुपये बढ़ गया। जहां एक तरफ रिलायंस इंडस्ट्रीज को सबसे ज्यादा फायदा हुआ तो दूसरी तरफ हिंदुस्तान यूनिलीवर नुकसान उठाने वाली इकलौती कंपनी रही।

Image

पिछले हफ्ते रिलायंस इंडस्ट्रीज के मार्केट कैप में 48,238.78 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई

Photo : BCCL
KEY HIGHLIGHTS
  • Sensex की टॉप 9 कंपनियों का मार्केट कैप 1.84 लाख करोड़ रुपये बढ़ा
  • रिलायंस इंडस्ट्रीज को सबसे ज्यादा 48,238.78 करोड़ रुपये का फायदा
  • हिंदुस्तान यूनिलीवर नुकसान उठाने वाली इकलौती कंपनी रही

Market Capitalisation: सेंसेक्स की टॉप 10 में से 9 कंपनियों के मार्केट कैप में पिछले हफ्ते 1,84,225.43 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई। सबसे ज्यादा फायदा रिलायंस इंडस्ट्रीज और भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) को हुआ। बताते चलें कि पिछले हफ्ते बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1,457.38 अंक (2.44 प्रतिशत) चढ़ गया था। सेंसेक्स की कंपनियों में सिर्फ हिंदुस्तान यूनिलीवर इकलौती ऐसी कंपनी रही, जिसके मार्केट कैप में गिरावट दर्ज की गई है।

रिलायंस इंडस्ट्रीज के मार्केट कैप में 48,238.78 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी

पिछले हफ्ते रिलायंस इंडस्ट्रीज का मार्केट कैप 48,238.78 करोड़ रुपये बढ़कर 16,37,408.27 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) का बाजार मूल्यांकन 31,325.39 करोड़ रुपये के उछाल के साथ 5,15,887.19 करोड़ रुपये रहा। आईसीआईसीआई बैंक का मार्केट कैप 23,472.25 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के साथ 6,40,949.71 करोड़ रुपये हो गया। आईटीसी के मार्केट कैप में 21,003.35 करोड़ रुपये की बढ़त हुई और ये 5,28,377.17 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

टीसीएस की मार्केट वैल्यू में भी बड़ा उछाल

टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) के मार्केट कैप में भी 19,886.94 करोड़ रुपये का उछाल देखा गया, जिसके बाद ये 11,76,750.92 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। भारती एयरटेल का बाजार मूल्यांकन 18,874.22 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के साथ 4,45,509.68 करोड़ रुपये रहा। इन्फोसिस का बाजार मूल्यांकन 10,447.1 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के साथ 5,19,662.10 करोड़ रुपये रहा।

घाटा उठाने वाली इकलौती कंपनी रही हिंदुस्तान यूनिलीवर

एचडीएफसी बैंक के मार्केट कैप में 8,115.33 करोड़ रुपये का उछाल आया और ये 9,42,052.68 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। एचडीएफसी की मार्केट वैल्यू 2,862.07 करोड़ रुपये के उछाल के साथ 5,09,126.31 करोड़ रुपये रही। हालांकि, इस ट्रेंड से उलट हिंदुस्तान यूनिलीवर की मार्केट वैल्यू में 10,244.22 करोड़ रुपये की गिरावट देखने को मिली, जिसके बाद ये 5,76,683.68 करोड़ रुपये पर पहुंच गई।

टॉप 10 कंपनियों की लिस्ट में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले, टीसीएस दूसरे, एचडीएफसी बैंक तीसरे, आईसीआईसीआई बैंक चौथे, हिंदुस्तान यूनिलीवर 5वें, आईटीसी छठें, इन्फोसिस 7वें, एसबीआई 8वें, एचडीएफसी 9वें और भारती एयरटेल 10वें स्थान पर रही।

भाषा इनपुट्स के साथ

Sunil Chaurasia
सुनील चौरसियाauthor

<p>मैं सुनील चौरसिया,. मऊ (उत्तर प्रदेश) का रहने वाला हूं और अभी दिल्ली में रहता हूं। मैं टाइम्स नाउ नवभारत में बिजनेस, यूटिलिटी और पर्सनल फाइनेंस पर काम कर रहा हूं। टाइम्स नाउ से पहले मैं ज़ी बिजनेस, टीवी9 भारतवर्ष, न्यूज नेशन, राजस्थान पत्रिका में काम कर चुका हूं। मेरी हमेशा कोशिश रहती है कि मैं अपने रीडर्स तक उनके काम से जुड़ी जरूरी जानकारियां पहुंचा सकूं।</p>

और पढ़ें
End of Article