बिजनेस

IRFC Share Price Target 2025: IRFC में शुरू हो रहा तेजी का दौर ! 200 रु का आँकड़ा छुएगा शेयर, टेक्निकल चार्ट पर ये है पॉजिशन

IRFC Share Price Target 2025: एनालिस्ट ने कहा कि नियर-टर्म चार्ट पर एक बॉटम-आउट फॉर्मिंग बन रही है। शेयर को अपने 200-डेज मूविंग एवरेज पर अड़चन का सामना करना पड़ रहा है। कुल मिलाकर, एक हाई बॉटम संरचना है, और वीकली चार्ट पर भी एक उलटफेर दिखाई दे रहा है।

Image

IRFC पर एनालिस्ट पॉजिटिव

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • IRFC पर एनालिस्ट पॉजिटिव
  • 200 रु तक जाने की उम्मीद
  • बुधवार को शेयर में तेजी

IRFC Share Price Target 2025: इंडियन रेलवे फाइनेंस कॉरपोरेशन (IRFC) का शेयर लंबे समय से एक रेंज में ट्रेड कर रहा है। एक रेंज में कारोबार करने के चलते ये निवेशकों के सब्र का इम्तहान भी ले रहा है। 229 रुपये प्रति शेयर के अपने ऑल-टाइम हाई से ये रेलवे पीएसयू स्टॉक काफी नीचे है। हालांकि बुधवार को इसमें अच्छी मजबूती दिख रही है। करीब 11 बजे IRFC का शेयर BSE पर 6.95 रु या 4.43 फीसदी की मजबूती के साथ 163.75 रु पर है। क्या अब शेयर में तेजी का ट्रेंड शुरू हो गया है, आगे जानिए एक्सपर्ट की राय।

ये भी पढ़ें -

कहां तक जा सकता है शेयर

एक टेक्निकल एनालिस्ट और ET NOW पैनलिस्ट को IRFC के शेयरों में संभावित उलटफेर की उम्मीद है और वे इसके शेयर प्राइस में 21% तक की संभावित बढ़त देख रहे हैं। केंद्रीय बजट 2025 की घोषणा से पहले काफी कम समय बचा है।

ईटी नाउ स्वदेश के साथ बातचीत में एनालिस्ट ने कहा कि नियर-टर्म चार्ट पर एक बॉटम-आउट फॉर्मिंग बन रही है। शेयर को अपने 200-डेज मूविंग एवरेज पर अड़चन का सामना करना पड़ रहा है। कुल मिलाकर, एक हाई बॉटम संरचना है, और वीकली चार्ट पर भी एक उलटफेर दिखाई दे रहा है।

उन्होंने कहा कि शेयर में यहाँ से अच्छी तेजी देखी जा सकती है और ये 190-200 रुपये की सीमा की ओर बढ़ सकता है।

शेयर के लिए बड़ी बातें

  • 190-200 रुपये तक जा सकता है शेयर
  • नियर-टर्म चार्ट पर एक बॉटम-आउट फॉर्मिंग बन रही
  • शेयर के लिए हाई बॉटम बन रहा
  • टेक्निकल शेयर के लिए पॉजिटिव

डिस्क्लेमर : इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। यहां पर दी गई सलाह ईटी नाउ स्वदेश की रिपोर्ट के आधार पर है और शेयर पर राय ईटी नाउ स्वदेश को मार्केट एक्सपर्ट द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत डॉट कॉम निवेश पर अपनी कोई सलाह नहीं दे रहा है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article