जुकरबर्ग बना रहे हैं 830 करोड़ रुपये की टॉप-सीक्रेट हवेली, बंकर से होगी लैस

Mark Zuckerberg Meta CEO Bungalow: मेटा के संस्थापक और सीईओ मार्क जुकरबर्ग का लगभग 1,400 एकड़ के बना घर चौंका देने वाला है। परिसर में एक दर्जन से अधिक इमारतें होंगी, जिनमें 30 शयनकक्ष और 30 बाथरूम होंगे।

Mark Zuckerberg Meta CEO Bungalow: मेटा के संस्थापक और सीईओ मार्क जुकरबर्ग कथित तौर पर हवाई में 10 करोड़ डॉलर (830 करोड़ रुपये) की एक टॉप-सीक्रेट हवेली का निर्माण कर रहे हैं जिसमें एक विशाल भूमिगत बंकर भी होगा। लगभग 1,400 एकड़ के परिसर का पैमाना चौंका देने वाला है। वायर्ड द्वारा प्राप्त सार्वजनिक दस्तावेजों के अनुसार, परिसर में एक दर्जन से अधिक इमारतें होंगी, जिनमें 30 शयनकक्ष और 30 बाथरूम होंगे।

Mark Zuckerberg Meta CEO

मेटा के संस्थापक और सीईओ मार्क जुकरबर्ग

रिपोर्ट में उल्लेख किया गया है कि काउई के हवाई द्वीप पर हवेली में एक विशाल, 5,000 वर्ग फुट का बंकर शामिल है, जिसका ऊर्जा का अपना स्रोत है। इसमें 11 होंगे जो रस्सी के पुलों से जुड़े होंगे। परिसर में बेहद गुपचुप तरीके से काम चल रहा है और यदि कोई साइट पर मीडिया के सामने योजना का खुलासा करता है, तो उसे तुरंत निकाल दिया जाएगा।

End of Feed