Rules change from 1 march 2023: 1 मार्च 2023 से बदल रहे नियम: मार्च महीना शुरू होने वाला है। हर नए महीने के साथ पैसों से जुड़े नियम बदलते रहते हैं। इस बार भी कई नियम बदलने जा रहे हैं। इन बदलावों का असर आपके जेब पर भी पड़ेगा। नए नियमों से कभी आपको फायदा होता है तो कभी आपकी जेब से ज्यादा पैसे निकल जाते हैं। रसोई गैस (LPG), CNG और PNG के दाम हर महीने की पहली तारीख को तय होते हैं। अगले महीने 12 दिन बैंक भी बंद रहने वाले हैं। आइए जानते हैं मार्च महीने में नियमों के बारे में जानिए।
1 मार्च को तय होंगे LPG, CNG और PNG के दाम
हर महीने की पहली तारीख को LPG, CNG और PNG सिलेंडर के दाम तय होंगे। पिछली बार 1 फरवरी को कंपनियों ने घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी नहीं की थी। उम्मीद है कि इस भी रसोई गैस सिलेंडरों के दाम में बढ़ोतरी हो सकती है।
काशी विश्वनाथ मंदिर में बाबा की होगी आरती महंगी
वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर में बाबा की आरती महंगी हो गई है। मंगला आरती के लिए श्रद्धालुओं को पहले की तुलना में 150 रुपए अधिक देने होंगे। पहले यहां आरती के लिए 350 रुपए देने पड़ते थे, लेकिन अब 500 रुपए लगेंगे। इसके अलावा सप्तऋषि आरती, श्रृंगार भोग आरती और मध्याह्न भोग आरती के टिकट के लिए 120 रुपए और देने होंगे। पहले इसकी कीमत 180 रुपए थी लेकिन अब 300 रुपए देने होंगे। यह नए नियम 1 मार्च 2023 से लागू होगी।
मार्च में 12 दिन बंद रहेंगे बैंक
मार्च में होली और नवरात्र समेत12 दिन बैंक बंद रहेंगे। इसमें साप्ताहिक बैंक छुट्टी भी शामिल है। भारत में बैंक महीने के पहले और तीसरे शनिवार को खुले रहते हैं। जबकि दूसरे और चौथे शनिवार को बैंकों में छुट्टी रहती है। मार्च 2023 में भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के कैलेंडर के मुताबिक निजी और सरकारी बैंक 12 दिन बंद रहेंगे।
महंगा हो सकता है Bank loan
हाल में भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने रेपो रेट में बढ़ोत्तरी की। जिसकी वजह से कई बैंकों ने MCLR दरों में बढ़ोतरी की है। जिससे लोन और ईएमआई पर लगने वाली ब्याज दर बढ़ गई हैं। इसलिए मार्च महीने से ज्यादा ईएमआई चुकाना पड़ सकता है।
सोशल मीडिया से जुड़े नियम में बदलाव संभव
हाल ही में भारत सरकार ने IT नियमों में बदलाव किया है। ट्विटर, फेसबुक, यूट्यूब और इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को अब भारत के नए नियमों का पालन करना होगा। धार्मिक भावनाएं भड़काने वाली पोस्ट पर नया नियम लागू होगा। यह नया नियम मार्च से लागू हो सकता है। गलत पोस्ट पर यूजर्स को जुर्माना भी भड़ना पड़ सकता है।
