Manmohan Singh Death: अडानी से लेकर बिड़ला तक, मनमोहन सिंह को बिजनेसमैन ने ऐसे दी श्रद्धांजलि

Manmohan Singh Death: सोशल मीडिया पर देश भर से मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि दी जा रही है। इसी कड़ी में आनंद महिंद्रा, गौदम अडानी, कुमार मंगलम बिड़ला, सज्जन जिंदल जैसे कई दिग्गज बिजनेसमैन ने उनको X पर पोस्ट करके श्रद्धांजलि दी है।

Manmohan Singh Death: देश पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। घर पर अकस्‍मात बेहोश होने के बाद उनको दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया था। रात करीब 8 बजे भर्ती होने के बाद, 26 दिसंबर को 9:51 बजे उनका निधन हो गया। इसके बाद से सोशल मीडिया पर देश भर से मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि दी जा रही है। इसी कड़ी में आनंद महिंद्रा, गौदम अडानी, कुमार मंगलम बिड़ला, सज्जन जिंदल जैसे कई दिग्गज बिजनेसमैन ने उनको X पर पोस्ट करके श्रद्धांजलि दी है।

Anand Mahindra, Gautam Adani, Amartya Sen,Amiya Kumar Dasgupta,Abhijit Banerjee

अरबपतियों ने मनमोहन सिंह को ऐसे दी श्रद्धांजलि।

गौतम अडानी

डॉ. मनमोहन सिंह के निधन से बहुत दुख हुआ। इतिहास 1991 के उन क्रांतिकारी सुधारों में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को हमेशा याद रखेगा, जिन्होंने भारत को नया रूप दिया और दुनिया के लिए इसके दरवाजे खोले. डॉ. सिंह का जीवन नेतृत्व, विनम्रता और राष्ट्र सेवा का एक आदर्श उदाहरण है और आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करेगा

End of Feed