Manmohan Singh Death: देश पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। घर पर अकस्मात बेहोश होने के बाद उनको दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया था। रात करीब 8 बजे भर्ती होने के बाद, 26 दिसंबर को 9:51 बजे उनका निधन हो गया। इसके बाद से सोशल मीडिया पर देश भर से मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि दी जा रही है। इसी कड़ी में आनंद महिंद्रा, गौदम अडानी, कुमार मंगलम बिड़ला, सज्जन जिंदल जैसे कई दिग्गज बिजनेसमैन ने उनको X पर पोस्ट करके श्रद्धांजलि दी है।
गौतम अडानी
डॉ. मनमोहन सिंह के निधन से बहुत दुख हुआ। इतिहास 1991 के उन क्रांतिकारी सुधारों में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को हमेशा याद रखेगा, जिन्होंने भारत को नया रूप दिया और दुनिया के लिए इसके दरवाजे खोले. डॉ. सिंह का जीवन नेतृत्व, विनम्रता और राष्ट्र सेवा का एक आदर्श उदाहरण है और आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करेगा
आनंद महिंद्रा
आपने इस देश से बहुत प्यार किया और इसके लिए आपकी सेवा को हमेशा याद रखा जाएगा। ओम शांति
कुमार मंगलम बिड़ला
आदित्य बिड़ला समूह के चेयरमैन कुमार मंगलम बिड़ला ने शुक्रवार को कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन से भारत ने अपने सबसे बड़े नेताओं और बेहतरीन अर्थशास्त्रियों में से एक को खो दिया है। सिंह के निधन पर शोक जताते हुए बिड़ला ने कहा कि सार्वजनिक जीवन में कई दशकों तक उनकी बुद्धि, ज्ञान और विनम्रता ने आदर्शों की तरह काम किया और देश की अंतरात्मा पर अमिट छाप छोड़ी।
जेएसडब्ल्यू ग्रुप के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक सज्जन जिंदल
एक्स पर एक पोस्ट में, जेएसडब्ल्यू ग्रुप के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक सज्जन जिंदल ने सिंह को " विनम्रता और बुद्धिमत्ता का राजनेता" बताया-भारत उनका ऋणी है। जिंदल ने लिखा, " भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और भारत के आर्थिक उदारीकरण के पीछे दूरदर्शी नेता डॉ. मनमोहन सिंह जी के निधन से गहरा दुख हुआ ।"
