बिजनेस

Mangal Electricals IPO: IPO ला रही ट्रांसफार्म के पार्ट बनाने वाली कंपनी, 450 करोड़ रुपये जुटाने का है प्लान

Mangal Electricals IPO: इस आईपीओ में केवल नए शेयर जारी किए जाएंगे, और इसमें कोई बिक्री पेशकश (OFS) शामिल नहीं है। इस तरह, आईपीओ से प्राप्त राशि कंपनी के फंड जुटाने के लिए पूरी तरह से नए शेयर जारी करने से आएगी। कंपनी आईपीओ-पूर्व योजना के तहत 90 करोड़ रुपये जुटाने पर विचार कर सकती है, जिससे नए निर्गम का आकार कम हो सकता है।

Image

मंगल इलेक्ट्रिकल इंडस्ट्रीज लिमिटेड।

Photo : Times Now Digital

Mangal Electricals IPO: ट्रांसफार्मर के कलपुर्जे बनाने वाली कंपनी मंगल इलेक्ट्रिकल इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने भारतीय पूंजी बाजार नियामक सेबी (SEBI) के पास अपने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) के दस्तावेज़ का मसौदा दाखिल किया है। कंपनी का उद्देश्य आईपीओ के जरिए 450 करोड़ रुपये जुटाने का है।

नए शेयर जारी होंगे, कोई बिक्री पेशकश नहीं

कंपनी के दस्तावेज़ों के मसौदे (DRHP) के अनुसार, इस आईपीओ में केवल नए शेयर जारी किए जाएंगे, और इसमें कोई बिक्री पेशकश (OFS) शामिल नहीं है। इस तरह, आईपीओ से प्राप्त राशि कंपनी के फंड जुटाने के लिए पूरी तरह से नए शेयर जारी करने से आएगी।

आईपीओ-पूर्व योजना के तहत 90 करोड़ रुपये जुटाने की संभावना

कंपनी आईपीओ-पूर्व योजना के तहत 90 करोड़ रुपये जुटाने पर विचार कर सकती है, जिससे नए निर्गम का आकार कम हो सकता है।

आईपीओ से प्राप्त राशि का उपयोग

  • 122 करोड़ रुपये का उपयोग कार्यशील पूंजी की जरूरतों के लिए किया जाएगा।
  • 120 करोड़ रुपये का इस्तेमाल राजस्थान के सीकर में एक सुविधा के विस्तार और जयपुर मुख्यालय में भंडारण क्षमता बढ़ाने के लिए सिविल कार्यों में किया जाएगा।
  • 96 करोड़ रुपये का उपयोग कर्ज भुगतान और सामान्य कंपनी कामकाज के लिए किया जाएगा।

कंपनी का वित्तीय प्रदर्शन

मंगल इलेक्ट्रिकल इंडस्ट्रीज के पास 30 नवंबर 2023 तक 97.87 करोड़ रुपये का ऑर्डर था। पिछले वित्तीय वर्ष (2023-24) में कंपनी की परिचालन आमदनी 26.86% बढ़कर 449.48 करोड़ रुपये हो गई, जबकि 2022-23 में यह 34.31 करोड़ रुपये थी। कंपनी का शुद्ध लाभ इस दौरान 24.74 करोड़ रुपये तक पहुंच गया, जो पिछले वर्ष 20.95 करोड़ रुपये था।

भाषा इनपुट के साथ

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article